ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

बिहार चुनाव को लेकर एक्टिव हुए राहुल गांधी, सलाहकार समिति के साथ बैठक, नेताओं ने कहा-ज्यादा सीटों पर कांग्रेस लड़े चुनाव

BIHAR: बिहार चुनाव को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक्टिव हो गये हैं. राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की सलाहकार समिति के साथ लंबी बैठक की. वीडियो कांफ्रेंसिंग

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

BIHAR: बिहार चुनाव को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक्टिव हो गये हैं. राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की सलाहकार समिति के साथ लंबी बैठक की. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में बिहार कांग्रेस के नेताओं ने इस दफे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही. चुनाव को लेकर कांग्रेस का रूख आरजेडी के लिए परेशानी का सबब बन सकता है.

बिहार चुनाव को लेकर एक्टिव हुए राहुल गांधी, सलाहकार समिति के साथ बैठक, नेताओं ने कहा-ज्यादा सीटों पर कांग्रेस लड़े चुनाव


राहुल गांधी की बैठक 

राहुल गांधी ने आज बिहार कांग्रेस की सलाहकार समिति के नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर लंबी चर्चा की. वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये हुई इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ साथ बिहार के प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल हुए. राहुल गांधी ने विस्तार से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से की जा ही तैयारी पर चर्चा की. 

ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की वकालत

कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने बताया कि राहुल गांधी के समक्ष बिहार के कांग्रेसियों ने ये मांग रखी कि बिहार में इस दफे कांग्रेस ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़े. बिहार कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि आरजेडी की तुलना में कांग्रेस के जीतने की संभावना बेहतर है. लिहाजा पार्टी को ज्यादा सीटों पर दावा करना चाहिये. 


कांग्रेसी सूत्रों के मुताबिक बिहार में महागठबंधन में मचे घमासान पर कांग्रेस की बैठक में चर्चा हुई. नेताओं ने कहा कि इससे जनता के बीच गलत मैसेज जा रहा है. महागठबंधन में सभी पार्टियों को सम्मान मिलना चाहिये. बिहार कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि चुनाव को लेकर उनकी तैयारियां जोरो पर है. लेकिन महागठबंधन में सीटों का बंटवारा पहले होना चाहिये. लोकसभा चुनाव के दौरान सीटों के बंटवारे में देरी और गलत सीट बंटवारे के कारण भी महागठबंधन को इतनी बुरी हार का सामना करना पड़ा. 


तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ा सकती है कांग्रेस

दो दिन पहले बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा था कि बिहार में महागठबंधन ने अभी ये तय नहीं किया है कि उनका नेता कौन होगा. यानि गोहिल ने तेजस्वी को महागठबंधन का सीएम प्रत्याशी मानने से इंकार कर दिया था. आज की बैठक में कांग्रेसी नेताओं का मूड यही था. वहीं कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार ज्यादा सीट मांग रही है. शक्ति सिंह गोहिल ने ये भी कहा था कि बिहार में आरजेडी को महागठबंधन चलाने के लिए को-ओर्डिनेशन कमेटी का गठन करना होगा. कांग्रेस का ये स्टैंड तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ा सकता है.


टैग्स