ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: नित्यानंद राय की पोती की शादी में पहुंचे नीतीश, भाजपा विधायक की सुरक्षा कर्मियों से क्यों हुई बहस जानिये

VAISHALI: वैशाली से खबर आ रही है जहां लालगंज के बीजेपी विधायक संजय सिंह की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सिक्योरिटी में लगे सुरक्षा कर्मियों के साथ बकझक हो गयी। सीएम की सुरक्षा म

BIHAR POLITICS
नाराज हो गये विधायक जी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली से खबर आ रही है जहां लालगंज के बीजेपी विधायक संजय सिंह की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सिक्योरिटी में लगे सुरक्षा कर्मियों के साथ बकझक हो गयी। सीएम की सुरक्षा में लगे जवानों ने भाजपा विधायक को कमरे में जाने नहीं दिया। 


मुख्यमंत्री जैसे ही कमरे के अंदर गये बीजेपी विधायक संजय सिंह भी उनके पीछे-पीछे जाने लगे लेकिन सीएम की सिक्योरिटी में लगे कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया जिससे विधायक जी आग बबूला हो गये। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों और बीजेपी विधायक के बीच  कुछ देर तक बक-झक होने लगी।  


 मामला वैशाली जिले के कानपुरा गांव की है। जहां केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की पोती और भाजपा नेता अरविंद राय की बेटी की शादी में शिरकत करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे वहीं लालगंज विधायक संजय सिंह भी नित्यानंद की पोती की शादी में पहुंचे थे। 


मुख्यमंत्री के पीछे-पीछे वो जा रहे थे। तभी मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी में लगे सुरक्षा कर्मियों ने विधायक जी को रूम में जाने से रोक दिया। जिसके बाद विधायक जी गुस्सा हो गये। जिसके बाद बकझक होने लगी। सीएम के कमरे में जाने में जब सफलता नहीं मिली तब विधायक जी दूसरे रूम में चले गये। बीजेपी विधायक सीएम नीतीश से मिलना चाहते थे लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। इस बात से बीजेपी विधायक नाराज  हो गये। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता