ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

बड़ा फैसला लेने के मूड में कांग्रेस, बैठक से पहले गोहिल बोले - हम अकेले भी लड़ सकते हैं उपचुनाव

PATNA : बिहार में पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस महागठबंधन के साथ उतरेगी या फिर अकेले इस पर फैसले के लिए प्रदेश चुनाव समिति की

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट



PATNA : बिहार में पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस महागठबंधन के साथ उतरेगी या फिर अकेले इस पर फैसले के लिए प्रदेश चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। 

उपचुनाव को लेकर कांग्रेस किसी बड़े फैसले की तरफ आगे बढ़ सकती है। सदाकत आश्रम में बैठक शुरू होने से पहले बिहार प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि कांग्रेस को अगर महागठबंधन में सम्मानजनक सीट नहीं मिली तो पार्टी अकेले भी उपचुनाव में जा सकती है। 

कांग्रेस के विधायक और अन्य नेता लगातार यह कह रहे हैं कि उपचुनाव में पार्टी को अकेले उतरना चाहिए। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस किशनगंज विधानसभा सीट के अलावे नाथनगर सीट पर भी उम्मीदवार देना चाहती है लेकिन आरजेडी ने नाथनगर सीट पर  राबिया खातून को सिंबल दे दिया है। ऐसे में कांग्रेस के पास आरजेडी से बातचीत का ज्यादा विकल्प भी नहीं बचा है। बैठक शुरू होने के पहले कांग्रेस नेताओं का मूड इस बात का संकेत दे रहा है कि पार्टी उपचुनाव को लेकर कोई अप्रत्याशित फैसला कर सकती है। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता