ब्रेकिंग
गया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईPM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, बीजेपी ने लोगों से एक दीप जलाने की अपील की बिहार में बड़ा हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के थे सभी मृतकबिहार कांग्रेस में बढ़ी कलह: 32 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, दिल्ली में प्रदर्शन के बाद जवाब तलबIRCTC केस में लालू परिवार पर आरोप तय होने पर बोले मृत्युंजय तिवारी, कहा..‘गलत किए हैं तो भुगतना पड़ेगा’गया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईPM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, बीजेपी ने लोगों से एक दीप जलाने की अपील की बिहार में बड़ा हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के थे सभी मृतकबिहार कांग्रेस में बढ़ी कलह: 32 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, दिल्ली में प्रदर्शन के बाद जवाब तलबIRCTC केस में लालू परिवार पर आरोप तय होने पर बोले मृत्युंजय तिवारी, कहा..‘गलत किए हैं तो भुगतना पड़ेगा’

बिहार विस उपचुनाव: JDU स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 20 नेता शामिल

PATNA: बिहार विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। जहां JDU ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जेडीयू के इस लिस्ट में मुख्यमंत्री नीती

बिहार विस उपचुनाव: JDU स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 20 नेता शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। जहां JDU ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जेडीयू के इस लिस्ट में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 20 नेताओं के नाम शामिल है।


बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर चुनाव होने हैं। कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर जदयू ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें पहला नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है।


अन्य स्टार प्रचारकों में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा शामिल हैं।


जेडीयू के स्टार प्रचारकों की सूची में मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद रामनाथ ठाकुर, मंत्री अशोक कुमार चौधरी, मंत्री संजय कुमार झा, सांसद मो. अली अशरफ फातमी, मंत्री लेसी सिंह, पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी, मंत्री मदन सहनी, मंत्री सुनील कुमार, मंत्री जयंत राज, सांसद सुनील कुमार पिंटू, पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद, विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर, विधान पार्षद रत्नेश सदा भी शामिल हैं।

टैग्स