ब्रेकिंग
डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?भगवा वस्त्र पहनकर चोरी की एक्टिंग करने के विरोध में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका गया, हंगामा और धक्का-मुक्कीखगड़िया में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, घर से अधजला शव बरामद; दो बेटों ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोपड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग VTR में बाघ का आतंक: 48 घंटे में दो लोगों की मौत से दहशत, खेतों में जाने से भी डर रहे ग्रामीणडेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?भगवा वस्त्र पहनकर चोरी की एक्टिंग करने के विरोध में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका गया, हंगामा और धक्का-मुक्कीखगड़िया में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, घर से अधजला शव बरामद; दो बेटों ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोपड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग VTR में बाघ का आतंक: 48 घंटे में दो लोगों की मौत से दहशत, खेतों में जाने से भी डर रहे ग्रामीण

कुशवाहा ने जीत पर तेजस्वी को दी बधाई, कहा- सिर्फ नारों और घोषणाओं के बल पर टिके हैं नीतीश

PATNA: बिहार उप चुनाव में राजद को सफलता मिलने के बाद महागठबंधन में खुशी इस बात को लेकर अधिक है कि भाजपा और जदयू की हार अधिक हुई है. राजद की जीत पर उपेंद्र कुशवाहा ने तेज

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार उप चुनाव में राजद को सफलता मिलने के बाद महागठबंधन में खुशी इस बात को लेकर अधिक है कि भाजपा और जदयू की हार अधिक हुई है.  राजद की जीत पर उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी को बधाई दी और नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.

पूछा-वादों के बदल पर कितना दिन नीतीश जी

कुशवाहा ने ट्वीट किया कि ’’ बिहार उप चुनाव परिणाम से एनडीए के विकास के दावे की पोल खुल गई! सिर्फ नारों और घोषणाओं के बल अब कितना दिन नीतीश कुमार जी. जीत के लिए तेजस्वी यादव को विशेष रुप से बधाई.’’

दो सीटों पर जीत

उप चुनाव में सिमरी बख्तियारपुर से आरजेडी उम्मीदवार जफर आलम ने जीत हासिल कर ली है. मतगणना की शुरुआत में जफर आलम में बढ़त ली थी लेकिन बाद में जेडीयू कैंडिडेट अरुण यादव आगे निकल गए थे लेकिन आरजेडी उम्मीदवार ने एक बार फिर से बढ़त बनाते हुए निर्णायक जीत हासिल कर ली. बांका विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार रामदेव यादव चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने जेडीयू कैंडिडेट लालधारी यादव को मात दी है. बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के भाई लालधारी यादव को नीतीश कुमार ने मैदान में उतारा था लेकिन मतगणना के शुरुआती दौर से ही रामदेव यादव ने बढ़त बनाए रखी.


टैग्स