ब्रेकिंग
DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार

बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में पारिवारिक विवाद के बाद एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि बेटे ने अपने पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे अस्पताल में उनकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची मां भी गंभीर रूप से घायल...

बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: के पिपरा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक बेटे ने अपने पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल पिता की अस्पताल में मौत हो गई. बीच-बचाव करने आई मां भी हमले में घायल हो गई और उनका हाथ टूट गया. मृतक की पहचान ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर-3 निवासी शौकत खान के रूप में हुई है.


घटना रविवार रात हुए पारिवारिक विवाद के बाद की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, शौकत खान और उनके छोटे बेटे अहमद के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए.


सोमवार सुबह करीब चार बजे अहमद कथित तौर पर तीन-चार लोगों के साथ घर पहुंचा. आरोप है कि उसने सो रहे शौकत खान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हमले के दौरान शौकत खान गंभीर रूप से घायल हो गए.


पति को बचाने पहुंची मां भी घायल

हमले की आवाज सुनकर शौकत खान की पत्नी अस्करा बीच-बचाव करने पहुंचीं. आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की. इस दौरान उनका एक हाथ टूट गया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी और उसके साथ आए लोग वहां से फरार हो चुके थे.


घटना की सूचना मिलने के बाद पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शौकत खान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा ले जाया गया. जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक का माहौल है.


मृतक की पत्नी अस्करा ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा बेटा अहमद लंबे समय से नशे का आदी है. उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के समय भी वह नशे की हालत में था. पत्नी के अनुसार, अहमद का पहले भी आपराधिक मामला रहा है और वह चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है.


पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शौकत खान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेजा गया है. घायल अस्करा का बयान दर्ज किया जा रहा है. उनके बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.