ब्रेकिंग
पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट

आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के बगहा में आठ दिनों से लापता 13 वर्षीय छात्र का शव गन्ने के खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। छात्र स्कूल जाने के बाद से लापता था और परिवार उसकी तलाश कर रहा था। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू...

आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र में आठ दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र शिब्बु खान का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. परिजनों ने शव पर मिले कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान शिब्बु खान के रूप में की है. मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.


मृतक की पहचान मेघवल मठिया वार्ड संख्या-5 निवासी मो. अमानुल्ला खान के पुत्र शिब्बु खान के रूप में हुई है. शिब्बु राजकीय मध्य विद्यालय, मठिया में कक्षा छह में पढ़ता था. परिजनों के अनुसार, वह 12 अक्टूबर को स्कूल गया था, लेकिन स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंचा.


शिब्बु के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद उसके पिता ने रामनगर थाने में लिखित शिकायत दी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छात्र की तलाश और मामले की जांच शुरू की थी.


आठ दिन बाद मिला शव

छात्र के लापता होने के आठ दिन बाद उसका शव बरामद किया गया. शव की हालत खराब थी. शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव पर मौजूद कपड़ों को देखकर उसकी पहचान शिब्बु खान के रूप में की.


शव बरामद होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है.


शिब्बु के आठ दिनों तक लापता रहने के बाद शव मिलने से उसकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्कूल से लापता होने के बाद छात्र कहां गया था और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई.


पुलिस छात्र के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है. इसके लिए परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है. साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है.