ब्रेकिंग
Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग

Bihar Teacher News: शिक्षकों की ट्रेनिंग को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, ACS एस.सिद्धार्थ ने जारी किया पत्र, जानें...

Bihar Teacher News: बिहार सरकार सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रही है. शिक्षकों को अब तक शिक्षकों को दूसरे जिलों में प्रशिक्षण के लिए भेज दिया जाता था. जिससे क

Bihar Teacher News: शिक्षकों की ट्रेनिंग को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, ACS एस.सिद्धार्थ ने जारी किया पत्र, जानें...
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Teacher News:  बिहार सरकार सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रही है. शिक्षकों को अब तक शिक्षकों को दूसरे जिलों में प्रशिक्षण के लिए भेज दिया जाता था. जिससे काफी परेशानी होती थी. शिक्षा विभाग ने पूर्व के निर्णय को बदल दिया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने इस संबंध में नया निर्देश जारी किया है.  

पदस्थापन वाले जिलों में होगी ट्रेनिंग 

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने शिक्षकों की सेवाकालीन प्रशिक्षण को लेकर नया फैसला लिया है. इस संबंध में इन्होंने शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक को पत्र लिखा है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों का सेवाकालीन प्रशिक्षण उनके वर्तमान पदस्थापना जिला में ही आयोजित की जायेगी. सेवाकालीन प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों को कम से कम एक सप्ताह पूर्व सूचना दें.

दिन में तीन बार बायोमेट्रिक अटेंडेंस

सेवा कालीन प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों का दिन में तीन बार बायोमैट्रिक अटेंडेंस बनवाएं. बायोमैट्रिक अटेंडेंस के आधार पर ही शिक्षकों को सेवाकालीन प्रशिक्षण पूर्ण करने से संबंधित प्रमाण पत्र निर्गत करें.शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने निदेशक शोध एवं प्रशिक्षण परिषद से कहा है कि शिक्षकों की सेवाकालीन प्रशिक्षण के संबंध में इन प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित करें.