ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार STF को मिली बड़ी सफलता, बेगूसराय के कुख्यात अपराधी रंजीत महतो और अनमोल सिंह गिरफ्तार

BEGUSARAI : बिहार एसटीएफ की विशेष टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने बेगूसराय जिले से कुख्यात वांछित अपराधी रंजीत महतो उर्फ रंजीत शुक्ला और अनमोल कुमार सिंह को गिरफ्तार कि

बिहार STF को मिली बड़ी सफलता, बेगूसराय के कुख्यात अपराधी रंजीत महतो और अनमोल सिंह गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार एसटीएफ की विशेष टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने बेगूसराय जिले से कुख्यात वांछित अपराधी रंजीत महतो उर्फ रंजीत शुक्ला और अनमोल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। इस दोनों की गिरफ़्तारी एसटीएफ की टीम द्वारा बेगूसराय जिले के नगर थाना इलाके से की गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ को यह  गुप्त सूचना मिली थी की कुख्यात वांछित अपराधी रंजीत और अनमोल नगर थाना इलाके में रुका हुआ है। जिसके बाद एक एसटीएफ के तरफ से इसको लेकर एक टीम का गठन किया गया और उसके बाद इन दिनों की गिरफ़्तारी हुई। इन दोनों के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 


दरअसल, गिरफ़्तारी अपराधी रंजीत शुक्ला और अनमोल सिंह ने जून 2018 में बेगूसराय जिले  के भगवानपुर थाना इलाके के मुख्तियारपुर निवासी सतेंद्र सिंह उर्फ विपिन सिंह की हत्या कर दी थी। जिसमें यह दोनों गिरफ्तार अपराधी नामजद थे। हालांकि, रंजीत महतो उर्फ रंजीत शुक्ला का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी रहा है। उसके खिलाफ बेगूसराय के मुफस्सिल थाना में करीबन 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, कुख्यात अपराधी अनमोल कुमार सिंह के खिलाफ बेगूसराय के बलिया थाना में आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है। 


गौरतलब हो कि, राज्य सरकार और गृह विभाग के निर्देश पर बिहार एसटीएफ द्वारा लगातार वांछित अपराधी और नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत इन दोनों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर सुनिश्चित हो पाई है। पुलिस महकमें को इन दोनों कुख्यात अपराधियों की तलाश काफी दिनों से थी। बिहार एसटीएफ उनके आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें