ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

मंत्री सम्राट चौधरी ने लिया उपचुनाव में जीत का क्रेडिट, बोले.. BJP की वजह से जीते JDU प्रत्याशी

VAISHALI : बिहार में बीते दिनों हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आये. इसमें दोनों ही सीटों पर जेडीयू के कैंडिडेट ने जीत हासिल की. इस जीत से एनडीए नेताओं में काफी खुशी है. लेकिन कई बार एन

मंत्री सम्राट चौधरी ने लिया उपचुनाव में जीत का क्रेडिट, बोले.. BJP की वजह से जीते JDU प्रत्याशी
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में बीते दिनों हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आये. इसमें दोनों ही सीटों पर जेडीयू के कैंडिडेट ने जीत हासिल की. इस जीत से एनडीए नेताओं में काफी खुशी है. लेकिन कई बार एनडीए के घटक दलों के बीच वर्चस्व की लड़ाई भी देखने को मिलती है. खासकर भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के नेता अक्सर एक दूसरे के सामने खड़े हो जाते हैं. इसी बीच बीजेपी कोटे से बिहार सरकार में मंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इशारों-इशारों में जेडीयू को उसकी औकात बता दी है. 


सम्राट चौधरी ने कहा है कि उपचुनाव में जेडीयू के उम्मीदवारों ने जो जीत हासिल की है, वह बीजेपी की बदौलत है. उन्होंने कहा है कि उपचुनाव में जेडीयू केवल बीजेपी की वजह से ही जीत पाई है. बीजेपी के नेताओं ने जेडीयू के पक्ष में प्रचार कर चुनाव में जीत दिलाने का काम किया है. 


दरअसल, मंत्री सम्राट चौधरी हाजीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. वहां उन्होंने कहा कि उपचुनाव में पूरी तरह बीजेपी के लोगों ने एनडीए को जीता दिलवाने का काम किया. बीजेपी के ही सहयोग से जेडीयू चुनाव में जीती है. चाहे वह तारापुर हो या कुशेश्वरस्थान दोनों जगह बीजेपी ने मदद की है. चुनाव में इसलिए जीत मिली क्योंकि एनडीए पूरी तरह से एकजुट था. जबकि महागठबंधन बिखरा हुआ था.