ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

Bihar Politics: VIP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, विधानसभा चुनाव को लेकर तय होगी रणनीति

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की आज दो दिवसीय प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की शुरुआत पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में हुई है। इस बैठक की शुरुआत पार

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की आज दो दिवसीय प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की शुरुआत पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में हुई है। इस बैठक की शुरुआत पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।


'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने इस मौके पर बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर, शहीद जुब्बा सहनी और दिवंगत फूलन देवी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।


इस बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हैं। बैठक की शुरुआत में आए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा संगठन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और मजबूत हो रहा है। लेकिन इस साल हम सभी के लिए अग्निपरीक्षा है। इस साल आने वाला चुनाव हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाला चुनाव बिहार के लिए भी महत्वपूर्ण है।


उन्होंने कहा कि सही अर्थों में हमारी पार्टी की नीति और प्राथमिकता गरीबों का कल्याण रही है। यह पार्टी गरीबों की आवाज बनने वाली पार्टी है। हमें बाबा साहेब के सपनों को पूरा करना है, जिसमें समाज के हाशिए पर खड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है। आज राजनीति में काफी बदलाव आया है, हमें भी अन्य दलों से मुकाबला करने के लिए वैसे ही बदलाव लाना होगा।


उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से 2025 की लड़ाई को लेकर सभी लोग इस बैठक में अपनी बात रखेंगे। कल की बैठक में उन सभी बातों पर चर्चा की जाएगी और फिर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया जाएगा। उन्होंने अंत में यह भी कहा कि गलतियां हमसे भी हो सकती हैं और आपसे भी। लेकिन उससे आगे बढ़कर हमें नए सिरे से संघर्ष करने के लिए विचार करना होगा और हमें लक्ष्य भी प्राप्त करना होगा।

टैग्स