ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

Bihar Politics: सीवान में VIP का दावत-ए-इफ्तार, मुकेश सहनी समेत बड़ी संख्या में पहुंचे रोजेदार

Bihar Politics: बिहार के सीवान में आज विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वीआईपी के प्रमुख और बिहार के मंत्री मुकेश सहनी भी सीवान पहुं

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के सीवान में आज विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वीआईपी के प्रमुख और बिहार के मंत्री मुकेश सहनी भी सीवान पहुंचे और इफ्तार में शामिल हुए। यहां नेता और कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचे।


वीआईपी के जिला अध्यक्ष द्वारा आयोजित इस इफ्तार में उपस्थित सभी रोजेदारों ने देश में अमन व चैन के लिए दुआएं मांगी और लजीज व्यंजनों का आनंद लेते सामाजिक सोहार्द का संदेश दिया। इस मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी भी पहुंचे।


इफ्तार पार्टी में पहुंचे वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि पवित्र रमजान का महीना चल रहा है। यह महीना दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। रमजान का यह पाक महीना न केवल इबादत का समय है, बल्कि यह एकता, भाईचारे और साझा सुख-दुख का प्रतीक भी है।


उन्होंने मुख्यमंत्री के इफ्तार को लेकर शुरू हुई राजनीति पर कहा कि कोई दिखावा करे तो उचित नहीं। इसका कारण सिर्फ यही है कि आप दिखाने के लिए साथ नहीं रहिए, वास्तविकता में साथ रहिए। यही मुख्य कारण है कि इफ्तार का लोगों ने बहिष्कार किया है। मुख्यमंत्री भविष्य में इस चीज को समझेंगे।


वक्फ संशोधन बिल को लेकर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनकी एक रणनीति है। आज 400 साल पहले की भी वे कब्र खोदने में लगे हैं। वे वास्तविक मुद्दों से लोगों को भटकाना चाहते हैं। लोगों को परेशान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।


बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि जब मुख्यमंत्री ही अस्वस्थ हैं, तो इस पर क्या कहना। मुख्यमंत्री अस्वस्थ हैं, इस कारण सही तरीके से कोई समीक्षा नहीं हो रही है। जब प्रदेश के मुख्यमंत्री ही अस्वस्थ हों तो कानून व्यवस्था की हालत ही नहीं,  प्रदेश की सारी व्यवस्थाएं ही पटरी से उतर गयी है।

टैग्स

संबंधित खबरें