ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

Bihar Politics: उपचुनाव में चारों सीटों पर NDA की होगी जीत, उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा; बोले- महागठबंधन के लोग गलतफहमी के शिकार

KAIMUR: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। दोनों ही गठबंधनों के नेता चारों सीटों पर जीत हासिल करने के लिए मतदाताओं को गोलबंद

Bihar Politics: उपचुनाव में चारों सीटों पर NDA की होगी जीत, उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा; बोले- महागठबंधन के लोग गलतफहमी के शिकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KAIMUR: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। दोनों ही गठबंधनों के नेता चारों सीटों पर जीत हासिल करने के लिए मतदाताओं को गोलबंद करने में जुटे हैं। कैमूर पहुंचे राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा दावा कर दिया है।


कैमूर जिले के भभुआ पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पिछली बार के विधानसभा चुनाव और लोकसभा के चुनाव का परिणाम आने के बाद महागठबंधन भ्रम में है कि इस बार भी वह जीत हासिल कर लेगा। पिछली बार चुनाव में हम लोग बंटे हुए थे, जिसका फायदा महा गठबंधन के लोगों को मिला लेकिन इस बार हम लोग पहले से ही एकजुट है। इस बार उनकी गलतफहमी दूर हो जाएगी। उन लोगों ने अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित कर दिया जिसका नतीजा रहा कि शाहाबाद और मगध क्षेत्र में शिकायत मिली लेकिन दोबारा ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी जिसका नेतृत्व नीतीश कुमार करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की तरफ से कई तरह की साजिश और दुष्प्रचार किया जा रहा है और पिछले लोकसभा चुनाव में भी हुआ था। जिसका असर शाहाबाद और मगध के इलाके में पड़ा। उनकी इस साजिश का प्रभाव आगे विधानसभा चुनाव में ना हो उसके लिए आगे का माहौल बना लोगों का फीडबैक लिया जा रहा है। बिहार में फिर एनडीए की सरकार बने इसकी आवश्यकता है।


उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग गलतफहमी पाल लिए हैं। पिछली बार विधानसभा और लोकसभा का जो चुनाव परिणाम आया जिसमें थोड़ी सफलता उनको मिल गई, जिससे उनको लगता है अगले विधानसभा चुनाव में हम सत्ता पर काबिज हो जाएंगे। गलतफहमी के शिकार हैं लोग। पिछले विधानसभा के चुनाव में जिस स्वरुप में एनडीए था आज उससे अलग है। उस समय लोक जनशक्ति पार्टी और हमारी पार्टी एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़े थे लेकिन अब सभी लोग एक साथ हैं।


प्रशांत किशोर के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि अभी प्रतीक्षा की घड़ी है। चुनाव परिणाम आने पर वह समझ जाएंगे कि उनकी क्या स्थिति रहती है। शराबबंदी से हो रही मौत पर उन्होंने कहा कि जहां शराबबंदी नहीं है वहां भी शराब पीने से मौत हो रही है। लोग शराब न पिए जहरीली शराब हो या कोई शराब हो, पीने से वह नुकसान ही करता है। वहीं लालू यादव को भारत रत्न देने के सवाल पर हाथ जोड़कर चुप हो गए।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता