ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा बयान, तेजस्वी यादव की इस बात का कर दिया समर्थन

Bihar Politics: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के इस बात का समर्थन कर दिया है। जानें चिराग पासवान ने क्या कहा।

Bihar Politics
चिराग पासवान का बड़ा बयान, तेजस्वी यादव की इस बात का कर दिया समर्थन
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टिया जोरशोर से इसकी तैयारी में जुटी हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान गुरुवार को हाजीपुर पहुंचे थे। चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की।


इस सवाल पर कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का कहना है कि उनकी सरकार आई तो ताड़ी से बैन हटा लिया जाएगा। इस पर जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि 'मेरी खुद की पार्टी, 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट', इस बात का समर्थन करती है। हम लोगों ने हमेशा से कहा कि जो नीरा और ताड़ी है उसे अल्कोहल (शराब) के अंदर नहीं ला सकते हैं। क्योंकि ये प्राकृतिक पदार्थ है।'


चिराग पासवान ने कहा कि 'इस बात की पैरवी हमारी पार्टी भी करती रही है। गठबंधन के भीतर भी हम लोगों ने इस बात को रखने का काम किया है। मैं मानता हूं कि कल को जब 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के समर्थन की सरकार आती है तो हम लोग भी नीरा, ताड़ी के साथ जो एक बड़ा समुदाय पीढ़ी दर पीढ़ी जुड़ा हुआ है उनकी बातों को, उनकी सोच को, सम्मान देंगे। प्राकृतिक पदार्थ को कतई अल्कोहल की श्रेणी में नहीं लाया जा सकता।'


आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने बीते गुरुवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार आई तो ताड़ी को 2016 में बने शराबबंदी अधिनियम से हम बाहर करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि, "ताड़ी बंद होने से पासी समाज के सामने आजीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया था, अब तक जैसे तैसे उन्होंने जीवन यापन किया लेकिन अब गरीबी के कारण जीना भी मुश्किल हो रहा है। सरकार ने पासी भाइयों के लिए नीरा शुरू करने की योजना बनाई थी लेकिन इस सरकार ने उसे भी विफल कर दिया है, इसलिए ताड़ी शुरू करना आवश्यक है।"

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता