ब्रेकिंग
Bihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलाBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादला

Bihar Politics: बिहार में दारोगा की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, सरकार और सीएम नीतीश को खूब सुनाया

Bihar Politics: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में पुलिस जवानों पर हो रहे हमलों और बढ़ते अपराध को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना

Bihar Politics
तेजस्वी का बड़ा हमला
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में पुलिस जवानों पर हो रहे हमलों और बढ़ते अपराध को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। एक न्यूज एजेंसी को दिए बयान में तेजस्वी ने कहा कि बिहार की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अब सीएम के हाथ से यह पूरी तरह निकल चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं।


"सरकार सोई हुई है, सीएम बेहोश हैं"

तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि "अपराध बढ़ रहे हैं, सरकार सोई हुई है और सीएम बेहोश हैं। नीतीश कुमार के राज में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। अपराधी बेलगाम हैं क्योंकि सत्ता में बैठे लोग ही उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। होली के दौरान भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं।"


उन्होंने आगे कहा कि सीएम वही बोलते हैं, जो उनके इर्द-गिर्द के अधिकारी उन्हें लिखकर देते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अपराधियों के पक्ष में नियम बदले जा रहे हैं। तेजस्वी ने दावा किया कि नीतीश कुमार के शासन में सबसे ज्यादा पुलिसकर्मियों की हत्या हुई है और अब बिहार की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।


मुंगेर और अररिया में पुलिस पर हमले

बता दें कि बिहार में हाल ही में पुलिस पर हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं। मुंगेर में शुक्रवार को दो पक्षों के झगड़े को सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान एएसआई संतोष कुमार पर कटार से कई वार किए गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


इससे पहले, अररिया में छापेमारी के दौरान गांव वालों के धक्का-मुक्की करने से एएसआई राजीव कुमार मल्ल घायल हो गए। हालांकि, सरकार की ओर से उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। बिहार में लगातार बढ़ती अपराध की घटनाओं और पुलिस पर हो रहे हमलों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही।