ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: बिहार में महागठबंधन की को-ऑर्डिनेशन कमेटी गठित, तेजस्वी यादव को मिली कमान

Bihar Politics: पटना में चल रही महागठबंधन की बैठक खत्म हो गई है. महागठबंधन की को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन हुआ है, जिसका नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे.

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार चुनाव को लेकर पटना में चल रही महागठबंधन की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में बिहार चुनाव को लेकर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में महागठबंधन की को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया। कमेटी का नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे। बैठक में गठबंधन के सभी दलों के नेता शामिल हुए।


दरअसल, बिहार चुनाव को लेकर पटना में महागठबंधन की अहम बैठक हुई। बैठक में महागठबंधन के सभी दलों के बड़े नेता शामिल हुए। बैठक के बाद महागठबंधन की संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की गई। साझा प्रेस वार्ता में सभी दलों के प्रमुख नेताओं ने अपनी बात रखी और एकजुट होकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का दावा किया।


बैठक के बाद बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और तेजस्वी यादव ने चुनावी रणनीति के बारे में जानकारी दी। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग एक मुद्दे पर मजबूती के साथ जनता के बीच जाएंगे और जनता की सरकार बिहार में बनाएंगे। 


वहीं कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि हमलोग पूरी मजबूती के साथ जनता के मुद्दों के बीच जनता की आवाज बनकर सरकार से सवाल करेंगे। उन्होंने कहा कि को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे।  इसके साथ ही महागठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेताओं ने भी अपनी बात रखी।