ब्रेकिंग
‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल

Bihar Politics: 'बिहार जीतना है तो दिल्ली की हार से सीखना पड़ेगा', कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी को दी नसीहत, कहा-गठबंधन पर स्पष्टता जरूरी

Bihar Politics: हाल के चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने अपनी ही पार्टी को नसीहत दे डाली है। उन्होंने कहा है कि अगर बिहार जीतना है तो दिल्ली की हार से सीखना पड़ेगा।

Bihar Politics
तारिक अनवर ने अपनी ही पार्टी को दी नसीहत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। बिहार चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने अपनी ही पार्टी को नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद, पार्टी बिहार चुनाव में आखिरी समय की जल्दबाजी नहीं कर सकती। तारिक अनवर के अनुसार पार्टी जल्द से जल्द राजद और अन्य दलों के साथ गठबंधन पर स्पष्टता लाए और समन्वय बैठकें शुरू करे। क्योंकि बीजेपी-जेडीयू गठबंधन पहले से ही चुनाव की तैयारियों में जुटा है। 


एक मीडिया इंटरव्यू में तारिक अनवर ने कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों के खराब प्रदर्शन से सबक लेकर कांग्रेस नेतृत्व को बिहार में राजद और अन्य दलों के साथ गठबंधन पर तुरंत स्पष्टता लानी चाहिए। समय रहते समन्वय बैठकें शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 'हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद बिहार का आगामी चुनाव विपक्ष के लिए और भी महत्वपूर्ण हो गया है। यह न केवल राज्य में, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी महत्वपूर्ण है। कांग्रेस और हमारे सहयोगियों के लिए बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन को हराना बेहद जरूरी है। इसलिए कांग्रेस बिहार चुनाव की तैयारियों के लिए चुनाव की तारीखों से कुछ हफ्ते पहले, आखिरी समय में जल्दबाजी करने का जोखिम नहीं उठा सकते।'


तारिक अनवर ने कहा कि यह उचित समय है कि हम गठबंधन की बारीकियों को अंतिम रूप देने के लिए समन्वय समितियों की बैठकें शुरू करें। सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, राजद को भी, हमारे गठबंधन के मुख्य दल के रूप में, गठबंधन की शुरुआती चुनावी तैयारी के लिए पहल करनी चाहिए। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता