ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

Bihar Politics: ‘झूठ बोलने की मशीन बनकर घूम रहे पीएम’ आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने पीएम मोदी को बताया सबसे नकारा प्रधानमंत्री

Bihar Politics: आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने कहा है कि नरेंद्र मोदी देश के इतिहास का सबसे नकारा प्रधानमंत्री हैं, जिनकी कोई विश्वसनीयता नहीं बची है। वे सिर्फ झूठ बोलने की मशीन की तरह घूम रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता अब जाग चुकी है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: कैमूर पहुंचे बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। सुधाकर सिंह ने कहा है कि नरेंद्र मोदी देश के इतिहास के सबसे नकारा प्रधानमंत्री हैं, जिनकी विश्वसनीयता जमीन में दफन हो चुकी है। उन्होंने पीएम की तुलना अंग्रेजों के जमाने के जेलर से करते हुए कहा कि आधी आबादी एक तरफ खड़ी है और आधी दूसरी तरफ, जबकि मोदी अकेले खड़े दिखाई देते हैं।


सुधाकर सिंह ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान और चीन का बायकॉट करने की अपील की थी लेकिन आज हालात यह हैं कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेला जा रहा है और चीनी राष्ट्रपति के साथ औपचारिक डिनर किया जा रहा है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की दोहरी नीति और खोखली राजनीति बताया।


बक्सर सांसद ने कहा कि जिस डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता में लाने के लिए आरएसएस और बीजेपी के लोग मंदिरों में हवन-पूजन कर रहे थे, वही आज भारत को आईना दिखा रहे हैं। उन्होंने मोदी को "झूठ बोलने की मशीन" करार दिया और कहा कि उनके पास विकास की कोई ठोस दृष्टि नहीं है। वे सिर्फ प्रदेशों में भाषण देकर जाते हैं, लेकिन विकास का फायदा गुजरात में दिखाई देता है।


सुधाकर सिंह ने साफ कहा कि उनका गठबंधन चुनाव में एकजुट होकर उतरेगा और कोई काम छुपाकर नहीं करेगा। उनका मुख्य लक्ष्य बिहार से मोदी के नेतृत्व वाली नीतीश सरकार को सत्ता से बाहर करना है। उन्होंने नीतीश कुमार को "ब्रेन डेड मुख्यमंत्री" बताया। सुधाकर सिंह ने कहा कि चुनाव की घोषणा से पहले ही गठबंधन अपनी पूरी रणनीति स्पष्ट कर देगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता