ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

Bihar Politics: ‘चीखने-चिल्लाने से परहेज करिए चाचा जी, वरना..’ सीएम नीतीश को रोहिणी की सलाह

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को काफी गुस्से में नजर आए और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला था. अब लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी ने सीएम नीतीश को सलाह दी है कि वह अपने गुस्से को काबू में रखें.

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानमंडल के दोनों ही सदनों में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान काफी गहमागहमी देखने को मिली। इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार की बखिया उधेड़ दी तो वहीं खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोर्चा संभालते हुए विपक्ष को करारा जवाब दिया। इस दौरान सीएम काफी गुस्से में नजर आए। सदन में सीएम नीतीश कुमार के गुस्से पर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी ने तंज किया है।


रोहिणी आचार्य ने एक्स के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी है। रोहिणी ने लिखा, “तेजस्वी जब भी चाचा जी को उनके शासनकाल के वीभत्स चेहरे को देखने - दिखाने के लिए आईना दिखाता है, तो तिलमिलाहट में चाचा जी चीखने - चिल्लाने लगते हैं , उसे (तेजस्वी को) बच्चा बताने लगते हैं , चाचा जी का ब्लड - प्रेशर हाई हो जाता है , चाचा जी के पास तर्कों - तथ्यों का टोंटा पड़ जाता है”


रोहिणी ने आगे लिखा, “चाचा जी को चीखते-चिल्लाते देख बड़ी चिंता होती है , उम्र के इस पड़ाव पर आँखें तरेर चीखना - चिल्लाना सेहत के लिए नुकसानदेह होता है .. मगर ये समझने को खुद को समझदार कहने - बताने वाले चाचा जी तैयार ही नहीं हैं”


रोहिणी आगे लिखती हैं, “चाचा जी के लिए विनम्र सलाह है " चीखने - चिल्लाने से परहेज करिए , सदन में आईए तो यथोचित होम - वर्क कर आईए , नेता प्रतिपक्ष व् विपक्ष के द्वारा बताए - दिखाए जा रहे सच को स्वीकारिए और घिसे - पिटे राग अलापना छोड़ तार्किक व् तथ्यपरक बातें करिए .. अपने ही गठबंधन के साथियों के द्वारा आपके लिए पैदा की गयीं दुश्वारियों की खीज सदन में मत निकालिए " .. चाचा जी .. बात - बात पर आपकी झुंझलाहट - बौखलाहट व् खीज आपकी कमजोरी - लाचारी को दर्शाती है”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता