ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Bihar Politics: ‘RJD में होने वाली है बड़ी टूट, JDU के संपर्क में कई विधायक’, बिहार सरकार के मंत्री का बड़ा दावा

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री मोहम्मद जमा खान ने दावा किया कि आरजेडी में बड़ी टूट हो सकती है और कई विधायक जेडीयू के संपर्क में हैं। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व और विकास कार्यों की सराहना की।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने चैनपुर प्रखंड के नौघरा गांव में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों की भीड़ देख गदगद मंत्री ने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, वह जनता के कड़े परिश्रम और ताकत की बदौलत है। 


उन्होंने संकल्प लिया कि क्षेत्र का जो भी काम अधूरा है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। विपक्ष के विधायकों के जदयू के संपर्क में होने के सवाल पर मंत्री ने दोटूक कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास के पर्याय हैं। जिन्हें राज्य का विकास और अपना सम्मान प्यारा है, वे निश्चित रूप से एनडीए का दामन थामेंगे। 


उन्होंने कहा कि 20 सालों से नीतीश जी बिना जाति-धर्म का भेदभाव किए राज्य की सेवा कर रहे हैं। बिहार को देश के मानचित्र पर नंबर वन बनाना उनका एकमात्र लक्ष्य है, जिसमें कैमूर का चौमुखी विकास भी शामिल है। मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा पर मंत्री ने गर्मजोशी से स्वागत किया।


उन्होंने कहा कि निशांत कुमार हमारे भाई और अभिभावक जैसे हैं। उनके आने से जदयू और मजबूत होगी। मंत्री ने दावा किया कि उन्होंने क्षेत्र में 70% से अधिक कार्य पूरे कर लिए हैं। डिग्री कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नहर और सड़कों के जाल बिछाने का काम जारी है। उन्होंने वादा किया कि वे हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता