ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Politics: NEET छात्रा मौत मामले को लेकर गरमाई बिहार की सियासत, RJD ने कर दिया बड़ा खुलासा; नीतीश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar Politics: पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है, RJD ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़े नेता के बेटे की संलिप्तता का दावा किया है।

Bihar Politics
NEET छात्रा मौत मामले को लेकर सियासत
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: पटना के शभू हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी करने वाली जहानाबाद की लड़की की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में नए खुलासे होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है और पूरे मामले में सरकार और पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। आरजेडी के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र में इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है।


आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पहुंचे मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने पूरे मामले पर सरकार पर सवाल उठाए हैं। भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार पूरे मामले पर चुप्पी साधकर बैठी है। एनडीए के बड़े नेता का बेटा इस मामले में शामिल है। इसलिए सरकार पूरे मामले की लीपापोती कर रही है। सरकार को चाहिए कि जो लोग इस मामले में शामिल हैं, उसे गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए।


भाई वीरेंद्र ने कहा कि एनडीए के बड़े नेता पूरे मामले में शामिल हैं। सरकार इसकी लीपापोती कर रही है लेकिन मामले में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं तेजस्वी यादव को आरजेडी का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो अच्छी बात है। पार्टी का नेतृत्व एक युवा करेगा तो यह अच्छी बात है और पार्टी और आगे बढ़ेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता