ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: ‘फिल्म स्टार की तरह सिर्फ प्रचारक हो गए हैं नरेंद्र मोदी’ प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर मुकेश सहनी का अटैक

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर कहा कि सही अर्थों में वे सिर्फ

Bihar Politics
सहनी का बड़ा हमला
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर कहा कि सही अर्थों में वे सिर्फ नाम के प्रधानमंत्री रह गए हैं, वे अब फिल्म स्टार की तरह सिर्फ प्रचारक हो गए हैं। अगर पार्टी के नाम पर वार्ड का भी चुनाव होगा, तो वे वहां प्रचार करने जाएंगे।


उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव खत्म हुआ है और अब बिहार में चुनाव होने वाला है, तो वे अब बिहार आएंगे। लेकिन पिछले 11 साल से जब भी चुनाव होता है, तब आते हैं, उसके अलावा कभी नहीं आते हैं। वे यहां आएं, जरूर आएं, लेकिन उससे बिहार का भला हो। बिहार के दम पर ही वे प्रधानमंत्री बने हैं, इसलिए वे यहां के युवाओं के बारे में भी सोचें। अगर एक भी कारखाना बिहार में लगाते हैं, तो वे बताएं।


उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले तो वे विदेश में ही घूमते थे। इससे पहले भी प्रधानमंत्री होते थे, लेकिन इन्हें तो लगता है कि केवल प्रचार से ही देश चलेगा। उन्होंने आगे कहा कि कल यूपी जाना है। इस साल चुनाव होना है और पार्टी को लगातार मजबूत करने को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। वाल्मीकिनगर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है।


सहनी ने कहा कि इस साल होने वाले चुनाव में महागठबंधन की जीत तय है। जब महागठबंधन की सरकार बनेगी, तो गरीबों का कल्याण होगा। सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि गठबंधन में समझौता होगा। सभी पार्टियों के पास अपनी सीट होती है। जहां वीआईपी का जनाधार है, वहां पार्टी निश्चित रूप से चुनाव लड़ेगी।