ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बिहार दौरे का कार्यक्रम बदला, पटना का प्रोग्राम हुआ कैंसिल; जान लीजिए वजह

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन कल यानी 20 अप्रैल को एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष बक्सर में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान उन्हें पटना म

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन कल यानी 20 अप्रैल को एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष बक्सर में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान उन्हें पटना में भी एक कार्यक्रम में शामिल होने था लेकिन अब उनके कार्यक्रम में बदलाव हो गया है। खरगे अब पटना के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। 


दरअसल, बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय नेताओं का दौरा शुरू हो चुका है। पिछले दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पटना पहुंचे थे और पदयात्रा में शामिल हुए थे। राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार पहुंच रहे हैं। बिहार के बक्सर में खरगे 20 अप्रैल को विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।


इस दौरान पटना में भी आयोजित कार्यक्रम में खरगे को शामिल होना था लेकिन अब वह पटना के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। खरगे के पटना आने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। इस बात की जानकारी बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौर ने बताया है कि मल्लिकार्जुन खरगे 20 अप्रैल को बक्सर मे रैली को संबोधित करेंगे लेकिन पटना के प्रोग्राम को लेकर कोई कार्यक्रम नहीं आया है।


बता दें कि बक्सर के दलसागर मैदान में आयोजित जय बापू-जय भीम-जय संविधान कार्यक्रम में शामिल होंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पटना के बापू सभागार में संविधान सुरक्षा कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खरगे को शामिल होना था लेकिन अब वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में किसी मीटिंग के कारण वह बक्सर के बाद पटना एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।