ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Politics: ‘बड़ी देर भाई नंदलाला.. रूठे बबुआ को लॉलीपॉप थमा दिया’ सीएम फेस के लिए तेजस्वी के नाम का एलान होने पर JDU का तंज

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में महागठबंधन ने आखिरकार तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने भारी मन से यह फैसला लिया, जबकि जेडीयू ने इस पर तंज कसते हुए कहा, "बड़ी देर भाई नंदलाला, रूठे बबुआ को लॉलीपॉप थमा दिया।"

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: कांग्रेस और आरजेडी के बीच भारी घमासान के बाद आखिरकार आज तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस घोषित कर दिया गया। कांग्रेस ने भारी मन से तेजस्वी को सीएम का चेहरा मान लिया। दिल्ली से पटना पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में एलान किया कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस होंगे। अब जेडीयू ने इसपर तीखा तंज किया है और कहा है कि रूठे हुए बबुआ (तेजस्वी यादव) को लॉलीपॉप थमा दिया गया।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले से ही महागठबंधन के सीएम फेस को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच तनातनी चल रही थी। कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि चुनाव के बाद सीएम फेस तय होगा। बिहार पहुंचे राहुल गांधी से भी जब इसके बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने सवाल को टाल दिया था।


हालांकि आरजेडी लगातार तेजस्वी को महागठबंधन का सीएम चेहरा बताती रही। आरजेडी के बड़े नेता लगातार इस बात को कहते रहे कि तेजस्वी यादव ही सीएम होंगे। खुद तेजस्वी यादव ने अपने को महागठबंधन का सीएम फेस बताया था लेकिन कांग्रेस ने सार्वजनिक मंच से कभी ऐलान नहीं किया कि तेजस्वी ही महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट होंगे। चुनाव की तारिखों का एलान हो गया लेकिन कांग्रेस ने तेजस्वी को सीएम फेस नहीं माना। 


अब कांग्रेस ने भारी दबाव में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस होंगे। आरजेडी और कांग्रेस के बीच टिकट के बंटवारे के साथ साथ सीएम फेस को लेकर चल  रहे गतिरोध को खत्म करने के दिए दिल्ली से बड़े कांग्रेसी पटना पहुंचे और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद से मुलाकात की और आखिरकार कांग्रेस को आरजेडी के सामने नतमस्तक होना पड़ा। साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आरजेडी की चरफ से दिए गए कागज के पूर्जे को पढ़ा, जिसमें महागठबंन के सीएम फेस के तौर पर तेजस्वी यादव का नाम लिखा गया था।


उधर, महागठबंधन में सीएम फेस के लिए तेजस्वी के नाम के एलान में हुई देरी को लेकर अब जेडीयू ने तंज किया है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक्स पर बयान जारी किया है और लिखा कि “बड़ी देर भाई नंदलाला! पहला चरण खत्म, रूठे बबुआ को लॉलीपॉप थमा दिया गया जिनके नेतृत्व में 2019 और 2024 में दमदार पराजय हुई, उन्हें ही नेता बना दिया गया! 14 नवम्बर को एनडीए बहुमत से जीतेगा, नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बनेगी सरकार, और बबुआ को भेजेंगे जैविक लॉलीपॉप/ऑर्गेनिक चॉकलेट”। नीरज ने कहा कि तेजस्वी यादव का नाम सीएम फेस के तौर पर घोषित होने के बाद महागठबंधन की दुर्गति तय हो गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता