ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत

Bihar Politics: JDU में शामिल हुए क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दिलाई सदस्यता

PATNA: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडेय रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में शामिल हो गए। जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में राष्ट

Bihar Politics: JDU में शामिल हुए क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दिलाई सदस्यता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडेय रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में शामिल हो गए। जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।


ईशान किशन के पिता प्रणव पांडेय ने सैकड़ो लोगों के साथ जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास को गति दी है और बिहार के लोगों का विकास हुआ है तो वह नीतीश कुमार के कारण हुआ है। उनके काम से काफी प्रभावित थे और यही वजह है कि जेडीयू में शामिल हुए हैं और अब जनता की सेवा करेंगे।


वहीं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि ईशान किशन के पिता शुरुआती दौर से जदयू के साथ जुड़े थे। अपने पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण कुछ समय के लिए पार्टी से दूर हो गए थे। ईशान किशन का परिवार शुरुआती दौर से समता पार्टी का सदस्य था। अब उनके जेडीयू से जुड़ने के बाद पार्टी को मजबूती मिलेगी। जब यू में जॉइनिंग का सिलसिला शुरू हो चुका है और भी लोग पार्टी से जुड़ेंगे।


उन्होंने दावा किया कि बिहार में होने वाले उपचुनाव में एनडीए सभी सीट जीत रही है। उन्होंने कहा कि बड़े अंतर से हम लोग जीत हासिल करेंगे। हम विकास पर वोट मांग रहे हैं। जनता को सरकार का काम दिख रहा है। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में कल एनडीए बड़ी बैठक है। इस बैठक में जिला स्तर पर कार्यकर्ता जुड़ेंगे।