ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी

Bihar Politics: निशांत की राजनीति में एंट्री पर हो गया बड़ा खुलासा, क्या विधायकों से अलग है नीतीश कुमार की राय? आखिर क्या चाहते हैं CM?

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के बेटे निशांत की एंट्री की खबरें लाइमलाइट में हैं। पार्टी के सभी विधायक और सांसद चाहते हैं कि निशांत पार्टी की कमान संभाले।

  Bihar Politics
निशांत की राजनीति में एंट्री पर हो गया बड़ा खुलासा
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Bihar Politics:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। निशांत अपने स्वभाव से विपरीत अब लगातार मीडिया से बातचीत करने लगे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव और बिहार की राजनीति पर खुलकर बोलने लगे हैं। जिससे सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गयी कि क्या निशांत अब राजनीति में एंट्री लेंगे।


राजनीति में निशांत की एंट्री को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बयान भी लगातार आ रहे हैं। बेनीपुर से जेडीयू के विधायक विनय चौधरी ने राजनीति में निशांत की एंट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मीडिया से बातचीत में विनय चौधरी ने कहा है कि पार्टी के सभी विधायक और सांसद चाहते हैं कि निशांत बिहार की राजनीति में आए और पार्टी का नेतृत्व करें।

जदयू के वरिष्ठ नेता और विधायक गोपाल मंडल के बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि गोपाल मंडल के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि गोपाल मंडल की इच्छा है कि निशांत पार्टी का नेतृत्व करें और हम सभी नेता-विधायक चाहते हैं कि निशांत राजनीति में आए। विनय चौधरी ने कहा कि 'कहीं ना कहीं परिवारवाद के कारण निशांत राजनीति में नहीं आ रहे हैं। हमलोग हमेशा मीटिंग में मांग रखते हैं कि निशांत एक्टिव पॉलिटिक्स में आएं। उन्होंने कहा कि सभी नेता नीतीश के सामने ये मांग भी रखते हैं कि निशांत राजनीति में आएं, लेकिन आपलोग नीतीश कुमार को तो जानते हीं हैं ना।'


आपको बता दें कि जदयू के वरिष्ठ नेता और विधायक गोपाल मंडल ने मीडिया से बातचीत के दौरान गुरुवार को कहा कि 'निशांत का राजनीति में आना जरूरी है। नीतीश कुमार के बाद वही कमान संभालेंगे। अगर वो नहीं आएंगे तो भगदड़ मच जाएगी। हमलोग को एक लीडर चाहिए। नहीं तो अस्थिर हो जाएंगे तो जदयू समाप्त हो जाएगी। ऐसा कोई नहीं है नीतीश कुमार के बाद उनके अलावा जो जदयू संभाल सके।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता