ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: मोर देसवा सबसे महान छै गे बहिना.. गणतंत्र दिवस समारोह में देशभक्ति गीत गाने लगीं मांझी की बहू

Bihar Politics: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और मंत्री संतोष सुमान की विधायक पत्नी दीपा मांझी ने मंच से देशभक्ति गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया.

Bihar Politics
विधायक ने गाए गीत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: गया जिले के इमामगंज विधानसभा में एक स्कूली कार्यक्रम के दौरान विधायक दीपा मांझी ने कुछ ऐसा किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया। गणतंत्र दिवास समारोह में बच्चों के गीत संगीत को सुनकर दीपा मांझी खुद को रोक नहीं सकी और खुद माइक थामकर गीत गाने लगीं।


उनका यह अंदाज वहां मौजूद बच्चों और अभिभावकों के लिए एक यादगार पल बन गया। इमामगंज विधायक दीपा मांझी के गीतों में न केवल मिठास थी बल्कि उनमें प्रेरणा और उत्साह भी झलक रहा था। बच्चों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए यह पल हमेशा यादगार बन गया।


दीपा मांझी ने कहा कि उनका गीत-संगीत से बचपन से ही गहरा जुड़ाव रहा है। स्कूल के दिनों में वह जिला स्तरीय गीत प्रतियोगिता की विजेता रही हैं। उन्होंने बताया कि एक समय था जब आकाशवाणी से गीत गाने का बुलावा आया था लेकिन परिवार की अनुमति न मिलने के कारण वह मौके का लाभ नहीं उठा सकी थीं।

रिपोर्ट- नितम राज, गया