ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: राष्ट्रगान विवाद पर सियासी संग्राम, विपक्ष के हमलों के बीच अकेल पड़े सीएम नीतीश; कहां गायब हो गए दोनों डिप्टी सीएम?

Bihar Politics: बिहार में राष्ट्रगान को लेकर नया सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। विपक्ष लगातार इसे मुद्दा बनाकर सीएम नीतीश कुमार पर हमले बोल रहा है और इस्तीफे की मांग को लेकर मोर्चा

Bihar Politics
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में राष्ट्रगान को लेकर नया सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। विपक्ष लगातार इसे मुद्दा बनाकर सीएम नीतीश कुमार पर हमले बोल रहा है और इस्तीफे की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष के हमलों के बीच घिरे सीएम नीतीश कुमार अकेले पड़ते दिख रहे हैं। इस बीच बड़ा सवाल उठ रहा है कि दोनों डिप्टी सीएम कहां है?


दरअसल, राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाकर विपक्ष सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहा है। एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बीच सीएम नीतीश कुमार उनके ठीक बगल में खड़े दीपक कुमार से बातचीत करते नजर आए थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों के नेता आरोप लहा रहे हैं कि सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। 


आज विधानसभा के बाहर और भीतर दोनों ही सदनों में विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सीएम नीतीश के खिलाफ रणनीति तय की है और दोनों ही सदनों में मुख्यमंत्री को घेरने का प्लान बनाया है। इतना ही नहीं शनिवार को विपक्ष एकजुट होकर पूरे बिहार में नीतीश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरेगा। अगर नीतीश कुमार माफी नहीं मांगते हैं तो विपक्ष रविवार को राजभवन मार्च भी करेगा।


इस बीच विपक्ष के हमलो से सीएम नीतीश कुमार चौतरफा घिर गए हैं और अकेले पड़ते दिख रहे हैं। यूं तो हर मुद्दे पर सामने से आकर बिना पूछे जवाब देने वाले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सीन से गायब हो गए हैं। बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के भीतर और बाहर भारी हंगामे के बावजूद दोनों डिप्टी सीएम का न तो कोई बयान आया और ना ही वे सीएम के बचाव में उतरे, ऐसे में सवाल उठना लाजमी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता