ब्रेकिंग
Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग

Bihar Politics: कैंडिडेट को तैयार करेगी लोजपा(रामविलास), नौ सदस्यीय कमेटी का गठन, टीम करेगी यह काम...

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. सभी दल अपने-अपने हिसाब से तैयारी में जुटे हैं. इसी कड़ी में लोजपा(रामविलास) ने भी चुनावी तैयारी शुरू कर दी ह

Bihar Politics: कैंडिडेट को तैयार करेगी लोजपा(रामविलास), नौ सदस्यीय कमेटी का गठन, टीम करेगी यह काम...
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. सभी दल अपने-अपने हिसाब से तैयारी में जुटे हैं. इसी कड़ी में लोजपा(रामविलास) ने भी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों के खोज का अभियान भी शुरू कर दिया गया है. पार्टी ने समीक्षा कार्यान्वयन कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी संभावित उम्मीदवारों को तैयार कराएगी. 

नौ सदस्य़ीय कमेटी का गठन

लोजपा (रामविलास) ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समीक्षा कार्यान्वयन कमेटी का गठन किया है. समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी के नेतृत्व में 9 सदस्यीय समीक्षा कार्यान्वयन समिति का गठन किया गया है. कमेटी में शांभवी के अलावे अरविंद सिंह, डॉक्टर अभिषेक सिंह, पवन राज, कोमल सिंह, संजय सिंह, सुरेंद्र विवेक, अंशु प्रियंका और मनीष सिंह शामिल हैं.

शांभवी को दी गई जिम्मेदारी

इस कमेटी को कई जिम्मेदारी दी गई है. प्रभारी टीम द्वारा दी गई रिपोर्ट को लागू करवाना और उसे सख्ती से पालन करवाना. संगठन में नई नियुक्ति और बदलाव को प्रभावी बनाना, जिला अध्यक्षों और संभावित उम्मीदवारों के आगामी तीन महीने के कार्यक्रम को तैयार करवाना और लागू करना. रैली की तैयारी के लिए जिला अध्यक्षों और संभावित उम्मीदवारों से रिपोर्ट लेना .संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाना .लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद सह प्रभारी अरुण भारती की तरफ से यह पत्र जारी किया गया है.