ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

Bihar Politics: अब इस दिन होगी VIP की कार्यकारिणी की बैठक, जानिए.. कार्यक्रम में बदलाव की असली वजह

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी ने वाल्मीकिनगर के वाल्मीकि सभागार में 8 और 9 मार्च को आयोजित कार्यकारिणी की बैठक की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब यह बैठक 10 और 11 मार्च को उस

Bihar Politics
VIP की कार्यकारिणी की बैठक में बदलाव
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी ने वाल्मीकिनगर के वाल्मीकि सभागार में 8 और 9 मार्च को आयोजित कार्यकारिणी की बैठक की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब यह बैठक 10 और 11 मार्च को उसी स्थान पर होगी। वीआईपी ने कहा है कि जानबूझकर उसी तिथि व स्थान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना भेज दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, जो पूर्व में 8 एवं 9 मार्च 2025 को वाल्मीकि सभागार, वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान, वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण (बेतिया), बिहार में निर्धारित थी, अब 10 एवं 11 मार्च 2025 को उसी स्थान पर आयोजित की जाएगी।


राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि दुर्भाग्यवश, सरकार में बैठे कुछ लोगों को हमारी बैठक नागवार गुजरी और उन्होंने जानबूझकर उसी तिथि व स्थान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का कार्यक्रम घोषित कर दिया। जिससे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को बाधित किया जा सके। बेतिया के डीएम द्वारा स्वीकृत हमारी बैठक की तिथि को संशोधित कर दिया गया।


हालांकि इस परिवर्तन से कुछ असुविधा हो सकती है, लेकिन हमें पूर्ण विश्वास है कि पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस बैठक को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपके समर्थन और दृढ़ संकल्प से हमारी एकता और शक्ति और अधिक सुदृढ़ होगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।