ब्रेकिंग
Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशBihar News : बिहार की तरक्की के पीछे कौन? CM सम्राट ने बताए 3 बड़े नामBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा बयान, बोले- पुलिस से हुई थी चूक; दोषी अफसरों पर कार्रवाईBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरBihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशBihar News : बिहार की तरक्की के पीछे कौन? CM सम्राट ने बताए 3 बड़े नामBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा बयान, बोले- पुलिस से हुई थी चूक; दोषी अफसरों पर कार्रवाईBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफर

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी सरकार की मुहर; नौकरी का वादा होगा पूरा?

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में तमाम विभागों के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे। चुनावी साल होने के कारण उम्मीद है कि सीएम नीतीश कुमार की सरकार कई बड़े फैसले ले सकती है।

Bihar Cabinet Meeting
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 4 फरवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 4:00 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है। नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं की खास नजर कैबिनेट की बैठक पर रहेगी।


दरअसल, इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के कारण पिछले कुछ हफ्ते से कैबिनेट की बैठक नहीं बुलाई जा सकी है लेकिन अब 4 फरवरी को सीएम ने बैठक बुला ली है। ऐसे में नौकरी की आस लगाए लोगों को एक बार फिर से उम्मीद जगी है। इस साल के अंत तक बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनावी साल होने के कारण सरकार नौकरी समेत कई अन्य बड़े फैसले ले सकती है। 


खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले 12 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था और कहा था कि जो वादा किए हैं उसे पूरा करने के बाद ही जनता के बीच वोट मांगने के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जो कमिटमेंट किया है उसे पूरा करने के बाद ही चुनाव में उतरेगी। सीएम नीतीश खुद इन दिनों प्रगति यात्रा कर हर जिले में चर रही विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं।


इससे पहले बीते 10 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े 55 प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद की मुहर लगी थी। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जो घोषणाएं की थी, उनपर कैबिनेट की मुहर लगी थी।अब आज फिर से एक बार कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। ऐसे में उम्मीद है कि सरकार चुनावी साल को देखते हुए बड़े फैसले ले सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता