ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

Bihar Politics: एनडीए का अटूट हिस्सा है जदयू...2025 में बंद हो जाएगी तेजस्वी की सियासी दुकानदारी-भाजपा

Bihar Politics: बिहार भाजपा ने कहा है कि जेडीयू एनडीए का अटूट हिस्सा है. लालू की तरह तेजस्वी भी राजनीतिक नौटंकीबाज हैं. तेजस्वी यादव की सियासी दुकानदारी 2025 में बंद हो जाएगी.

Bihar Politics,BIHAR BJP NEWS, PATNA NEWS, BIHAR SAMACHAR
BJP
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics:  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता  प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि पिता लालू प्रसाद की तरह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी राजनीतिक नौटंकीबाज हैं। राजद के दूसरे नेताओं से खुद बयान दिलवाते हैं, और फिर उसका खुद ही खंडन करते हैं। भाजपा नेता प्रभाकर मिश्र ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जदयू एनडीए का अटूट हिस्सा है और रहेगा। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं। तेजस्वी यादव ख्याली पुलाव बना रहे हैं। 2025 का विधानसभा चुनाव एनडीए के सभी घटक एकजुटता के साथ लड़ेंगे और महागठबंधन का सूपड़ा साफ होना तय है। तेजस्वी यादव की तिकड़मबाजी काम नहीं आयेगी। एनडीए चट्टान की तरह मजबूत है। एनडीए के घटक दलों का एक कार्यकर्ता भी इधर-उधर नहीं जानेवाला। 

उन्होंने आगे कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव के पहले ही तेजस्वी यादव की सियासी दुकानदारी बंद हो जाएगी। क्योंकि राजद और महागठबंधन के दूसरे दलों के टिकट पर चुनाव लड़कर कोई हारना नहीं चाहेगा। राजद के बिखराव को रोकना तेजस्वी यादव से संभव नहीं है। राजद के कार्यकर्ता देख रहे हैं कि जिस दल में नेता और नीति नहीं है, उस दल का कोई भविष्य नहीं हो सकता। इसलिए राजद  कार्यकर्ताओं का रुझान एनडीए के दलों की तरह बढ़ रहा है।