ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Politics: मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या पर अनंत सिंह का पहला रिएक्शन, सूरजभान सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar Politics: मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या पर एनडीए उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने इस पूरी घटना के पीछे सूरजभान सिंह की साजिश बताई है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मोकामा में चुनावी रंजिश को लेकर गुरुवार को सरेआम जन सुराज पार्टी के समर्थक की हत्या कर दी गई। चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। दुलारचंद यादव के समर्थकों ने मोकामा के एनडीए उम्मीदवार अनंत सिंह के समर्थकों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर अनंत सिंह का रिएक्शन सामने आया है।


अनंत सिंह ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ टाल क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के लिए निकले थे। रास्ता में देखे की करीब एक सौ गाड़ियां खड़ी हैं। हमें लगा कि किसी पार्टी के उम्मीदवार वोट मांग रहे हैं। हमलोग पहुंचे तो वे लोग मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। जिसके बाद हमलोग आगे बढ़ गए लेकिन कुछ गाड़ियां पीछे रह गईं। जिसके बाद हमारे समर्थकों की गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। हम तो 40 गाड़ी आगे निकल गए थे।


अनंत सिंह ने बताया कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने कहा कि सूरजभान सिंह की साजिश थी कि किसी तरह से लड़ाई-झगड़ा हो जाए और वोट इधर-उधर हो जाए। यह पूरा खेल सूरजभान सिंह का है। सबसे पहले दुलारचंद ने हाथ छोड़ा। हमारे समर्थकों की गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू की गई। 10 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। अनंत सिंह ने इस पूरे घटना के लिए बाहुबली सूरजभान सिंह का हाथ होने का दावा किया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता