ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

बेतिया में 6 लोगों की संदिग्ध मौत पर बोले तेजस्वी..पूर्ण शराबबंदी वाले प्रदेश में हो रही शराब पीने से मौत, इसे छुपाया जा रहा है

कुछ दिन पहले पश्चिम चंपारण के बेतिया में 6 लोगों की संदिग्ध मौत हुई थी। हालांकि परिजनों ने शराब पीने की बात कही थी। इसे लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। तेजस्वी ने कहा कि सरकार मामले को छुपाने का काम कर रही है। जब शराब बंद है तो लोग पी कैसे रहे हैं।

BIHAR POLITICS
नीतीश पर हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

rohtas political news: तेजस्वी यादव आज सासाराम पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। बेतिया में 6 लोगों की संदिग्ध मौत पर कहा कि बिहार में शराब से लगातार मौतें हो रही है और शराब से जो मौत हो रही है, उसे छुपाया जा रहा है। 


पूरे बिहार में कागजों पर शराबबंदी है जबकि इसकी हकीकत कुछ और ही है। पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में शराब कैसे आ रहा है और कौन ला रहा है? यह सब सरकार ने फिक्स कर दिया है। यह पूरी तरह भ्रष्टाचार की सरकार है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सासाराम में प्रेस वार्ता दौरान यह बातें कही। तेजस्वी यादव सासाराम में कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे।


 बिहार में रोजगार और शिक्षक बहाली पर कहा कि सरकार की इच्छा शक्ति खत्म हो गई है। जबकि हमने मात्र 17 महीने में लाखों शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने का काम किया है। नौकरी देने के नाम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहा करते थे कि वेतन के लिए पैसा बाप के पास से लाएगा क्या? लेकिन 17 महीने हम सरकार के साथ रहे और लाखों लोगों को रोजगार देने का काम किये। 


संविदा पर काम कर रहे कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया गया। तेजस्वी ने सीएम नीतीश को थका हुआ और बिना विजन वाला मुख्यमंत्री बताया। कहा कि टाइड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारी मिलकर सरकार चला रहे हैं।  






टैग्स