ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?

Bihar Political Crisis : बिहार में एक बार फिर महागठबंध की सरकार, सीएम होंगे नीतीश, डिप्टी सीएम तेजस्वी

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन की पूरी तस्वीर साफ हो गई है। यह पूरी तरह से साफ हो गया है कि नीतीश कुमार एक बार फिर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। नीतीश कुमार ने राज्यप

Bihar Political Crisis : बिहार में एक बार फिर महागठबंध की सरकार, सीएम होंगे नीतीश, डिप्टी सीएम तेजस्वी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन की पूरी तस्वीर साफ हो गई है। यह पूरी तरह से साफ हो गया है कि नीतीश कुमार एक बार फिर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। नीतीश कुमार ने राज्यपाल से 1 बजे मिलने का समय मांगा था जिसपर राज्यपाल ने उन्हें मिलने के लिए दो बजे का समय दिया है। नई सरकार का खांका लगभग तैयार हो चुका है। नई सरकार में नीतीश कुमार सीएम होंगे जबकि तेजस्वी डिप्टी सीएम का पद संभालेंगे।


सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन की सरकार में विधानसभा अध्यक्ष पद आरजेडी के पास होगा जबकि गृह विभाग भी तेजस्वी के ही पास रहेगा। एनडीए की सरकार में गृह विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ही था। अब सत्ता में पूरी मजबूती के साथ रहने के लिए तेजस्वी ने गृह विभाग की मांग की है। जेडीयू के लिए गृह मंत्रालय छोड़ना आसान नहीं था लेकिन बीजेपी से अलग होने का मन बना चुकी जेडीयू के पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था।


बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने की अब औपचारिक्ता मात्र रह गई है। नई सरकार में जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और हम शामिल होगी जबकि लेफ्ट ने सरकार को बाहर से समर्थन करने का एलान किया है। थोड़ी देर बात ही नीतीश कुमार विधायकों का समर्थन पत्र लेकर तेजस्वी के साथ राजभवन पहुंचेंगे और एनडीए की सरकार को बर्खास्त कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।