ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट

बिहटा में जाम से त्राहिमाम: फजीहत के बाद पथ निर्माण मंत्री ने आनन-फानन में बुलाई अधिकारियों की बैठक

बिहटा में रोड जाम से लोग करीब 4 महीने से परेशान हैं। स्थिति ऐसी है कि 30-30 घंटे तक बालू लदे ट्रक और अन्य वाहन जाम में फंसे रहते हैं। भीषण जाम की स्थिति को देखते हुए मंत्री ने आनन-फानन में अधिकारियों की बैठक बुलाई और आवश्यक निर्देश दिये।

BIHAR POLITICS
मंत्री ने बुलाई बैठक
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

patna news: बिहटा में लोग करीब 4 महीने से जाम से परेशान हैं। नेशनल हाइवे पर आए दिन गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा रही है। यही हाल कोइलवर का भी है जहां भीषण जाम की स्थिति से इलाके के लोग भी परेशान रहते हैं। सरकार से जाम से निजात दिलाने की मांग लगातार कर रहे हैं। वही फजीहत के बाद सरकार की नींद टूटी है। बिहार के डिप्टी सीएम व पथ निर्माण मंत्री ने आनन-फानन में अधिकारियों की बैठक बुलाई। 


विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह उच्च स्तरीय बैठक हुई। जिसमें पथ निर्माण विभाग के वरीय अधिकारी शामिल हुए। पटना, भोजपुर और सारण के जिला पदाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक भी उपस्थित रहे। बैठक के बाद मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जाम की समस्या का शीघ्र समाधान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगहर (एन0एच0-139) से परेब (बिहटा) के पास वैकल्पिक मार्ग बनेगा। वही कन्हौली चौक से कोईलवर 4-लेन तक सड़क का चौड़ीकरण होगा। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में सुगम यातायात हमारी प्राथमिकता है।


उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में आज बिहटा जाम की समस्या के समाधान हेतु विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्च स्तरीय बैठक आहूत की गई। बैठक में संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। पटना, भोजपुर एवं सारण के जिला पदाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक भी उपस्थित रहे। बैठक में अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण विभाग द्वारा बिन्दुवार तथ्य प्रस्तुत किये गये। बैठक में अपर आरक्षी महानिदेशक (यातायात) द्वारा एक प्रस्तुतीकरण भी प्रस्तुत किया गया। 


पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि बिहटा जाम की समस्या का निराकरण बहुत आवश्यक है। मुख्य सचिव, बिहार द्वारा भी इस विषय पर दिनांक 06.01.2025 को एक बैठक की गई थी। बैठक में कई ऐसे विषय आये थे जिनका संबंध विभिन्न विभागों और जिलों से था। इसे देखते हुए एक उच्चस्तरीय बैठक हमने आयोजित की थी, ताकि समस्या का यथाशीघ्र निराकरण किया जा सके। 


पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि समीक्षा में एक विषय आया कि नगहर (एन0एच0-139) से परेब (बिहटा) के पास एक वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किये जाने से जाम की समस्या पर बहुत हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। यह सड़क लगभग 23 कि0मी0 लम्बी होगी, जिससे कनपा-बिक्रम से आने वाले वाहन बिना बिहटा चौक आये हुए भोजपुर की ओर जा सकेंगे। 


पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि समीक्षा में कन्हौली चौक से कोईलवर 4-लेन तक सड़क के चौड़ीकरण से जाम की समस्या बहुत हद तक दूर हो सकेगी। यह पथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन है। समीक्षा बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। उन्हें इस मार्ग के शीघ्र चौड़ीकरण का निदेश दिया गया है। 


उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि मनभावन चौक (भोजपुर) से झंगा चौक (सारण) को जाने वाली 5 कि0मी0 सड़क के फ्लैंक की अविलंब मरम्मति का निदेश विभागीय पदाधिकारियों को दिया गया है। इसकी मरम्मति से जाम की समस्या पर बहुत हद तक नियंत्रण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जाम से प्रभावित प्रमुख स्थलों पर 24ग7 पुलिस की तैनाती की जा रही है और छोटे वाहनों को समस्या नहीं हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। वही यह भी कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारियों को समेकित प्रयास कर, सभी आवश्यक निर्माण/सुधार कार्य करने का निदेश दिया गया है ताकि इस समस्या का यथाशीघ्र निदान हो सके।

टैग्स