ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह, सीएम नीतीश कुमार समेत बीजेपी नेताओं ने किया नमन

Bihar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बीजेपी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिवंगत नेता अरुण जेटली की जयंती पर रविवार को पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के तमाम नेता कंकड़बाग में स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तय समय पर कंकड़बाग स्थित पार्क में पहुंचे और राज्य सरकार की तरफ से आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुए। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्क का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि पार्क को और अच्छा बनाया जाए और सुसज्जित तरीके से रखा जाए। इसके साथ ही पार्क में लाइटिंग की व्यवस्था पूरी व्यवस्था करने का निर्देश सीएम ने अधिकारियों को दिया है।


बता दें बिहार सरकार पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि और जन्मदिवस दोनों को राजकीय समारोह के तौर पर मनाती है। पटना के कंकड़बाग स्थित पार्क में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता