ब्रेकिंग
बिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावना

बिप्रसे के दो अधिकारियों को नई जिम्मेवारी, नीतीश कुमार के भरोसेमंद अधिकारी को बनाया गया मंत्री निशांत कुमार का आप्त सचिव

Bihar News: बिहार सरकार ने दो बिहार प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। कौशलेंद्र कुमार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का आप्त सचिव और पुरुषोत्तम को मंत्री शीला कुमारी का आप्त सचिव बनाया गया है।

Bihar News
अधिकारियों को नई जिम्मेवारी
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में नई सरकार के गठन और मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होने के बाद विभिन्न विभागों में तबादले का दौर शुरू है। सचिव स्तर के अधिकारियों से लेकर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नई जिम्मेवारी सौंपी जा रही है। बिहार सरकार ने दो मंत्रियों के विभाग में आप्त सचिव की तैनाती की है।


दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के विभाग में नए आप्त सचिव की तैनाती की गई है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के भरोसेमंद अधिकारी को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का आप्त सचिव बनाया गया है। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कौशलेंद्र कुमार मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। अब उनकी तैनाती निशांत कुमार के विभाग में आप्त सचिव के तौर पर कर दी गई है।


सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना में कहा गया कि कौशलेंद्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार, पटना को निशांत कुमार, मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना के आप्त सचिव (सरकारी) के रूप में नियुक्ति के लिए उनकी सेवा अगले आदेश तक अथवा मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना द्वारा सेवा वापस किये जाने तक मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना को सौंपी जाती है।


वहीं बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पुरुषोत्तम को विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की मंत्री शीला कुमारी का आप्त सचिव बनाया गया है। बिप्रसे अधिकारी पुरुषोत्तम औरंगाबाद में बंदोबंस्त पदाधिकारी के पर पर तैनात थे। सरकार ने उन्हें नई जिम्मेवारी सौंपी है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता