ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार की राजनीतिक का अद्भुत नजारा: सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार की सियासी एंट्री के लिए आंदोलन, पटना में भूख हड़ताल शुरू

Bihar Politics: पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राजनीति में लाने की मांग को लेकर मुकुंद सेना के कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल शुरू की।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में पहली बार राजनीति के एक अद्भुत दृश्य को देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राजनीति में शामिल कराने की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में जनता जल यू से जुड़े मुकुंद सेना के लोगों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।


भूख हड़ताल कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि निशांत पढ़े-लिखे हैं और अगर उन्हें राजनीति में मौका मिला तो वह न केवल पार्टी की बागडोर संभालेंगे बल्कि बिहार की बागडोर भी संभालेंगे। उन्होंने कहा कि यदि इस 12 घंटे की भूख हड़ताल के बाद उनकी बात नहीं सुनी गई, तो अगली बार वे 24 घंटे की भूख हड़ताल जेपी गोलंबर के नीचे, जेपी प्रतिमा के सामने करेंगे।


कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे निशांत को पार्टी में राजनीतिक जिम्मेदारी दें। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं और भविष्य में भी एकजुट रहेंगे। भूख हड़ताल का असर कितना होगा, यह अब देखना होगा। मुख्यमंत्री के बेटे निशांत के राजनीति में प्रवेश को लेकर यह भूख हड़ताल बिहार में राजनीतिक हलचलों का नया दृश्य पेश कर रही है।


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सियासी एंट्री को लेकर मांग उठ रही है। पार्टी से लेकर एनडीए गठबंधन तक के नेता इसके समर्थन में हैं और निशांत कुमार को जेडीयू में बड़ी जिम्मेवारी देने की मांग सीएम नीतीश कुमार से कर रहे हैं। अब इस मांग ने आंदोलन का रूप ले लिया है और पटना में भूख हड़ताल शुरू हो गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता