ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

महोत्सव बना सियासी अखाड़ा: सरकारी कार्यक्रम में भड़क गए RJD के हवाई चप्पल वाले विधायक, मंच से जमकर निकाली भड़ास; क्यों हुआ बवाल?

Bihar Politics: सहरसा के विराटपुर में आयोजित श्रीचंडी महोत्सव के दौरान प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर विधायक गौतम कृष्ण मंच पर आयोजकों से भिड़ गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार के सहरसा में आयोजिक एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल हो गया। मंच पर मौजद आरजेडी के विधायक गौतम कृष्ण जिला प्रशासन और आयोजन समिति पर भड़क गए और मंच से खड़े होकर जमकर भड़ास निकाली और पूछा कि क्या उन्हें अपमानित करने के लिए बुलाया गया था।


दरअसल, सहरसा जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड स्थित विराटपुर के चंडी स्थान में शुक्रवार की शाम आयोजित श्रीचंडी महोत्सव उस समय राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया, जब महिषी विधानसभा क्षेत्र के विधायक गौतम कृष्ण मंच पर ही आयोजकों पर भड़क उठे। विधायक ने कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया।


विधायक गौतम कृष्ण ने कहा कि उन्हें विधिवत रूप से कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, इसके बावजूद मंच पर उनकी नेमप्लेट नहीं लगाई गई और न ही उन्हें संबोधन का अवसर दिया गया। उन्होंने इसे भेदभाव और अपमान बताते हुए आयोजकों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई।


मंच से ही विधायक ने सवाल उठाया, “क्या पदाधिकारी के बोलने के बाद ही कार्यक्रम समाप्त हो जाता है? मंच पर विधायक संजय मौजूद हैं, मैं भी विधायक हूं। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते क्या मुझे दो शब्द बोलने का भी अधिकार नहीं? उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर अपमानित करने के उद्देश्य से बुलाया गया।


विधायक के तीखे तेवरों से मंच पर मौजूद आयोजक और अन्य अतिथि असहज हो गए। स्थिति को बिगड़ता देख आयोजन समिति के सदस्यों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। इस पूरे घटनाक्रम से धार्मिक आयोजन की गरिमा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।


इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोग इसे जनप्रतिनिधियों के सम्मान और आयोजनों में प्रोटोकॉल के पालन से जोड़कर देख रहे हैं।


फिलहाल, आयोजन समिति की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। घटना के बाद श्रीचंडी महोत्सव से अधिक मंच पर हुए विवाद की चर्चा हो रही है, जिससे आयोजन की मूल भावना प्रभावित होती नजर आ रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता