ब्रेकिंग
बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार

Bihar News: 24 साल पुराने केस में कोर्ट दिखाया सख्त रूख, भगोड़ा घोषित विधायक को भेज दिया जेल, विधायकी पर भी खतरा

Bihar News: जहानाबाद की अदालत ने 24 साल पुराने मामले में भाकपा माले विधायक महानंद सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा। कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर रखा था। इस मामले की सुनवाई बुधवार को होगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के जहानाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां अरवल से भाकपा माले विधायक महानंद सिंह को जहानाबाद सिविल कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में लेते हुए मंडल कारा काको भेज दिया गया है। वह सोमवार को एक 24 साल पुराने मामले में एसडीजेएम मनीष कुमार की अदालत में उपस्थित हुए थे।


कोर्ट ने सख्त रूख अपनाते हुए विधायक को हिरासत में लेने का आदेश दे दिया। कोर्ट के इस आदेश के बाद हड़कंप मच गया। आदेश मिलते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया। कोर्ट द्वारा विधायक को पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका है और उनके खिलाफ लाल वारंट जारी था। कहा जा रहा है कि उनकी विधायकी पर भी खतरा मंडरा रहा है।


दरअसल, पूरा मामला साल 2001 का है, जहानाबाद में भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी ने बिहार बंद और चक्का जाम का आह्वान किया था। उसी दौरान में महानंद सिंह ने जहानाबाद में सड़क जाम में शामिल हुए थे। उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।


मामला कोर्ट में पहुंचा लेकिन विधायक लगातार कोर्ट में अनुपस्थित रहे। जिसके बाद अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसी मामले में सोमवार को वह कोर्ट में पेश हुए थे, जिसके बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दे दिया। अब आगामी 6 अगस्त को मामले की सुनवाई होनी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि विधायक जमानत याचिका दाखिल कर सकते हैं लेकिन अगर कोर्ट ने उन्हें बेल नहीं दिया तो उन्हें जेल में ही रहना पड़ सकता है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता