ब्रेकिंग
बक्सर में NH-922 पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक! बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर गई दोनों की जान✦शादी समारोह में पहुंचते ही गिरफ्तार हुआ पूर्व JDU नेता बाबर मल्लिक, डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा✦ पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद✦बाजार समिति गेट के सामने ठेले पर मिला अधेड़ का शव, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मेहंदी में मां नीलम देवी ने मचाया धमाल, 'मेहंदी लगा के रखना' पर झूमी; VIDEO हो रहा वायरल... ✦बक्सर में NH-922 पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक! बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर गई दोनों की जान✦शादी समारोह में पहुंचते ही गिरफ्तार हुआ पूर्व JDU नेता बाबर मल्लिक, डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा✦ पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद✦बाजार समिति गेट के सामने ठेले पर मिला अधेड़ का शव, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मेहंदी में मां नीलम देवी ने मचाया धमाल, 'मेहंदी लगा के रखना' पर झूमी; VIDEO हो रहा वायरल...

बिहार में नई सरकार के गठन की कवायत तेज, NDA विधायकों को 14-15 अप्रैल को पटना में रहने का निर्देश

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है. 14–15 अप्रैल को एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी. ऐसे में 14-15 अप्रैल को एनडीए विधायकों को पटना में रहने को कहा गया है.

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में हर गुजरते पल के साथ नई सरकार के गठन का समय करीब आता जा रहा है। सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 14–15 अप्रैल का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इन दो दिनों में बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो सकता है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनडीए ने अपने सभी 202 विधायकों को 14 और 15 अप्रैल को पटना में ही रहने का निर्देश दिया है। विधायकों से कहा गया है कि वे इन दो दिनों में पटना से बाहर न जाएं। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो 14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे।


बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को एनडीए विधायक दल की एक अहम बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लग सकती है। इसके बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और 15 अप्रैल को नई सरकार के गठन के साथ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को कैबिनेट बैठक बुलाई। कैबिनेट सचिवालय विभाग की अधिसूचना के अनुसार, यह बैठक सुबह 11 बजे होगी। संभावना जताई जा रही है कि बैठक के बाद नीतीश कुमार राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता