ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Bihar Politics: बिहार NDA के कार्यकर्ता सम्मेलन में बवाल, पूर्व MLC और मंत्री के बीच भिड़ंत; LIVE वीडियो आया सामने

Bihar Politics: बिहार के जमुई में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंत्री सुमित कुमार और पूर्व MLC संजय प्रसाद के बीच मंच पर भिड़ंत हो गई। नारेबाजी और मारपीट के बीच कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। घटना का LIVE वीडियो भी सामने आया है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बवाल हो गया है। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व एमएलसी और बिहार सरकार के मंत्री के बीच हुई भिडंत के बाद मामला गंभीर हो गया और झड़प शुरू हो गई। पुलिस ने किसी तरह से हालात को काबू में किया।


दरअसल, जमुई के चकाई विधानसभा क्षेत्र के बटिआ में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री सुमित कुमार और पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के बीच जमकर झड़प हुई है। जिसको लेकर पटना से पहुंचे जदयू के वरिष्ठ नेता श्याम रजक, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज सहित सभा से निकल गए हालांकि मंत्री सुमित कुमार दौबारा लौटकर वापस आए और कार्यक्रम को शुरू किया गया।


चकाई विधानसभा क्षेत्र से सुमित कुमार वर्तमान में निर्दलीय विधायक हैं और बिहार सरकार में विज्ञान एवं प्रभावित की मंत्री भी है। चकाई विधानसभा से ही पिछले बार जेडीयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद और लोजपा रामबिलास के संजय मंडल के बीच पहले से ही कई कार्यक्रम को लेकर आपस में तकरार छिड़ी हुई थी।


एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में आज पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। दोनों नेता मंच पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। जिसके कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इसी बीच दोनों नेताओं के बीच ठन गई और सभी नेता मंच से उतरकर चलते बने। घटना का लाइव वीडियो भी सामने है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंत्री सुमित कुमार और संजय प्रसाद पूर्व एमएलसी के बीच किस तरह से मारपीट हो रही है।





रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता