ब्रेकिंग
छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसलागरीबों के घर पर बुलडोजर चला तो वहीं खड़ा हो जाएगा तेजस्वी, दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर बोले नेता प्रतिपक्षअवैध संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; जमीन में दबे मिले मोबाइल और खून से सने कपड़ेछात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसलागरीबों के घर पर बुलडोजर चला तो वहीं खड़ा हो जाएगा तेजस्वी, दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर बोले नेता प्रतिपक्षअवैध संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; जमीन में दबे मिले मोबाइल और खून से सने कपड़े

बिहार में शराबबंदी फेल: मांझी का बड़ा बयान..मंत्री-विधायक-ठेकेदार-कलेक्टर-एसपी सब रात में पीते हैं..पकड़ा जाता हैं सिर्फ गरीब

HAJIPUR: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार के पूर्व सीएम व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी इसे लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है। मांझी ने एक

बिहार में शराबबंदी फेल: मांझी का बड़ा बयान..मंत्री-विधायक-ठेकेदार-कलेक्टर-एसपी सब रात में पीते हैं..पकड़ा जाता हैं सिर्फ गरीब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार के पूर्व सीएम व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी इसे लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है। मांझी ने एक बार फिर शराबबंदी को लेकर सरकार से सवाल किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में शराबबंदी फेल है। नीतीश कुमार में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो गुजरात मॉडल बिहार में लागू करें। शराबबंदी के नाम पर गरीबों को टारगेट किया जा रहा है। 70% गरीब बिहार के विभिन्न जेलों में बंद हैं ये लोग केस में फंसे हुए हैं।


जीतन राम मांझी ने कहा कि गरीब लोग देशी पीते हैं तो पकड़े जाते हैं जबकि बड़े लोग शराब पीने के बाद भी नहीं पकड़े जाते हैं। गरीबों पर कार्रवाई की जाती है जबकि अमीर बच निकलते हैं। जीतन राम मांझी ने शराबबंदी को लेकर बड़ी बात कही उन्होंने कहा कि शराब पीने वाले बड़े-बड़े ठेकेदार, विधायक, मंत्री, जज, कलेक्टर,एसपी,पुलिस ऑफिसर ये सब लोग रात में शराब पीते हैं लेकिन इन लोगों को कोई नहीं पकड़ता। सिर्फ गरीबों को ही पकड़ा जाता है। 


इसीलिए हमने सरकार से कहा था कि शराबबंदी पर समीक्षा होनी चाहिए और गुजरात से सीख लेनी चाहिए। मांझी ने नीतीश सरकार से बिहार में गुजरात मॉडल शराबबंदी लागू करने की मांग की। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2016 में शराबबंदी लागू की लेकिन पूर्ण शराबबंदी आज तक बिहार में लागू नहीं हुआ। जिसे लेकर अब नीतीश कुमार शराबबंदी की समीक्षा करने के मूड में है। जीतन राम मांझी ने शराब की समीक्षा का समर्थन भी किया है। बता दें कि  जीतन राम मांझी हाजीपुर पहुंचे थे। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बातें कही। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता