ब्रेकिंग
भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Bihar Political Crisis : बिहार में नई सरकार बनाने की तैयारी, कांग्रेस-लेफ्ट ने तेजस्वी को सौंपा समर्थन पत्र

DESK: बिहार में नई सरकार बनाने की तैयारी पूरी दिख रही है। राबड़ी आवास में चल रही महागठबंधन की बैठक खत्म हो गया है। कांग्रेस और लेफ्ट ने अपने विधायकों का समर्थन पत्र तेजस्वी को

Bihar Political Crisis : बिहार में नई सरकार बनाने की तैयारी, कांग्रेस-लेफ्ट ने तेजस्वी को सौंपा समर्थन पत्र
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार में नई सरकार बनाने की तैयारी पूरी दिख रही है। राबड़ी आवास में चल रही महागठबंधन की बैठक खत्म हो गया है। कांग्रेस और लेफ्ट ने अपने विधायकों का समर्थन पत्र तेजस्वी को सौंप दिया है। ऐसे में बिहार की सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा होनी शुरू हो गयी है कि अब चाचा-भतीजे की सरकार बनने जा रही है। 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेता तेजस्वी यादव ने गृह विभाग और स्पीकर की मांग नीतीश कुमार से की है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस बार बिहार विधानसभा में स्पीकर आरजेडी का होगा। 


वही नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था। राजभवन से दो बजे का समय मिला है। विधायकों से मीटिंग के बाद नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने दोपहर दो बजे राजभवन जा सकते हैं। 


वही राजद, कांग्रेस और लेफ्ट के विधायक मुख्यमंत्री आवास जाएंगे। महागठबंधन के साथियों के साथ अब से थोड़ी देर बाद तेजस्वी यादव एक अणे मार्ग के लिए रवाना होंगे। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन के साथियों का समर्थन पत्र सौपेंगे।  


राजभवन और एक अणे मार्ग के पास हलचल बढ़ गयी है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। राज्यपाल फागू चौहान से मिलने का समय मिल गया है। नीतीश कुमार दोपहर दो बजे राजभवन जाएंगे। विधायक दल की बैठक के बाद जैसे ही यह पता कि मुख्यमंत्री राजभवन जाएंगे तो तमाम खेमों में हलचल तेज हो गयी है। चाहे वो बीजेपी हो या कांग्रेस या फिर लेफ्ट सभी पार्टियों में हलचल बढ़ गयी है।