ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मुसलामानों का हो जाएगा कब्ज़ा ! बोले गिरिराज सिंह ... नीतीश - लालू जल्द बंद करे अवैध मदरसा, लोगों के धर्म और धन को भी खतरा

PATNA : आतंरिक सुरक्षा की बात की जाए तो आज यह केवल बिहार के नहीं बल्कि पूरे देश के लिए खतरा है। बिहार के इन इलाकों में अभी भी पीएफआई एक्टिव है। बिहार में 18% मुसलमान की आबादी है। य

बिहार में मुसलामानों का हो जाएगा कब्ज़ा ! बोले गिरिराज सिंह ... नीतीश - लालू जल्द बंद करे अवैध मदरसा, लोगों के धर्म और धन को भी खतरा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : आतंरिक सुरक्षा की बात की जाए तो आज यह केवल बिहार के नहीं बल्कि पूरे देश के लिए खतरा है। बिहार के इन इलाकों में अभी भी पीएफआई एक्टिव है। बिहार में 18% मुसलमान की आबादी है। यह बातें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में तेजी से बढ़ रहे अवैध मदरसों की संख्या को लेकर कही है। केंद्रीय मंत्री ने इसे जल्द से जल्द बंद करने की बात कही है। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि- बिहार में तेजी से अवैध मदरसों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में मुझे यह कहना है कि। बिहार के अवैध मदरसों को बंद करके वहां विज्ञान की पढ़ाई करवाई जानी चाहिए। वोट की लालच में नीतीश कुमार जी आपने बहुत ही अवैध लोगों को बिहार में पनाह दी है। अब इसको बंद कीजिए। अगर ऐसा नहीं किया तो आने वाले कुछ सालों में यानी की 20 सालों में बिहार के लोगों का धर्म और धन भी खतरा में हो जाएगा। इसके लिए तो इस कोई और नहीं आप और लालू यादव होंगे।


मालूम हो कि, इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह  ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में मदरसों और मस्जिदों का सर्वे कराने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी मदरसों और मस्जिदों की जांच होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि- बिहार में भी खासकर सीमावर्ती इलाकों में भी यूपी की तर्ज पर मदरसों और मस्जिदों के सर्वे की जरूरत है।


आपको बताते चलें कि,  बिहार में जबसे एनडीए से अलग होकर नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई है, उसके बाद से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निशाने पर सत्ताधारी दल और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रहे हैं। गिरिराज और तेजस्वी यादव के बीच अक्सर जुबानी जंग देखने को मिल रही है। किसी न किसी मुद्दे पर दोनों नेता एक-दूसरे पर हमलावर रहे हैं।