ब्रेकिंग
फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह ने विधानसभा से मांगा अतिरिक्त समय, 7 दिन में देना था नोटिस का जवाब; जानिए पूरा मामला✦ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी स्कॉर्पियो, पिता-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर✦अनंत सिंह का बड़ा ऐलान! अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीधे लोकसभा चुनाव में उतरेंगे; विधायक आवास पर भी किया बड़ा खुलासा✦छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह ने विधानसभा से मांगा अतिरिक्त समय, 7 दिन में देना था नोटिस का जवाब; जानिए पूरा मामला✦ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी स्कॉर्पियो, पिता-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर✦अनंत सिंह का बड़ा ऐलान! अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीधे लोकसभा चुनाव में उतरेंगे; विधायक आवास पर भी किया बड़ा खुलासा✦छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर

बिहार में गौरक्षा के नाम पर हुई JDU नेता की हत्या, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से पूछा सवाल

PATNA : समस्तीपुर में पिछले दिनों हुई जदयू नेता मोहम्मद खलील रिजवी की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. सोशल मीडिया पर जदयू नेता के साथ गौ हत्या को लेकर सवाल करते हुए एक वी

बिहार में गौरक्षा के नाम पर हुई JDU नेता की हत्या, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से पूछा सवाल
First Bihar
3 मिनट

PATNA : समस्तीपुर में पिछले दिनों हुई जदयू नेता मोहम्मद खलील रिजवी की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. सोशल मीडिया पर जदयू नेता के साथ गौ हत्या को लेकर सवाल करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसके बाद जदयू के नेता की हत्या मॉब लिंचिंग की घटना के रूप में बताई जाने लगी. इसको लेकर अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी एक ट्वीट किया है. 


तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा है कि आखिर बिहार में यह किया हो रहा है. तेजस्वी ने लिखा है कि बिहार की NDA सरकार में कानून व्यवस्था पूर्णतः समाप्त हो चुकी है. गाय के नाम पर मुस्लिम युवक जो स्वयं JDU नेता था उसे पीट कर, जिंदा जलाकर दफ़ना दिया गया. नीतीश जी बताए, बिहार में लगातार ऐसी घटनाएँ क्यों हो रही है? लोग कानून को हाथ में क्यों ले रहे है?




बता दें कि जदयू नेता मोहम्मद खलील रिजवी का 17 फरवरी को अपहरण कर लिया गया था. इस बीच मृतक के भाई ने अपहरण से संबंधित मुसरीघरारी थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई थी. मामला जदयू नेता से जुड़े होने की वजह से पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए SIT का गठन कर छापेमारी शुरू की, जिसमें जांच के आधार पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा था.


पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर जदयू नेता का शव बरामद किया गया. पुलिस हिरासत में लिए गए विपुल कुमार के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बासुदेवपुर स्थित मुर्गी फार्म से शव मिला था. नौकरी दिलाने के नाम पर ली गई रकम न लौटाने के ऐवज में हत्या करने की बात आरोपी विपुल कुमार ने बताई. अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लोग मॉब लिंचिंग से जोड़कर देख रहे हैं.


समस्तीपुर के SP ने वायरल वीडियो की जांच कराई. इसके बाद जदयू नेता के साथ गौ हत्या और बेचने को लेकर सवाल जवाब करने वाले युवक के खिलाफ थाने में FIR दर्ज की गई. उसकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया है. एसपी ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले युवक के विरुद्ध पहले से थाने में केस दर्ज है. इंस्टाग्राम को भी वायरल वीडियो को लेकर पत्राचार किया गया है.