ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बिहार में डिप्टी CM को लेकर नई चर्चा, कामेश्वर चौपाल सुर्खियों में

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद सरकार बनाने की तैयारी की जा रही है. सीएम को लेकर नीतीश कुमार का नाम फाइनल हैं, लेकिन डिप्टी सीएम को लेकर कई नामों प

बिहार में डिप्टी CM को लेकर नई चर्चा, कामेश्वर चौपाल सुर्खियों में
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद सरकार बनाने की तैयारी की जा रही है. सीएम को लेकर नीतीश कुमार का नाम फाइनल हैं, लेकिन डिप्टी सीएम को लेकर कई नामों पर चर्चा हो रही है. 

कामेश्वर चौपाल सुर्खियों में

बिहार में बीजेपी की ओर से डिप्टी सीएम को लेकर नए नाम की चर्चा तेज हो गई है. इसमें अचानक बीजेपी के सीनियर नेता और आरएसएस से जुड़े कामेश्वर चौपाल का नाम सामने आया हैं. बताया जा रहा है कि दलित कार्ड को लेकर बीजेपी कामेश्वर चौपाल का डिप्टी सीएम बनाने को लेकर चर्चा हो रही हैं. 

एयरपोर्ट पर समर्थकों ने लगाया नारा

कामेश्वर चौपाल जैसे ही आज पटना एयरपोर्ट पहुंचे तो उनके समर्थक नारा लगाने लगे. उनके समर्थक नारा लगा रहे थे कि बिहार का डिप्टी सीएम कैसा हो.. कामेश्वर चौपाल बाबू जैसा हो. इस नारे के बाद चर्चा और तेज हो गई है. कामेश्वर चौपाल ने कहा कि वह बीजेपी के कार्यकर्ता हैं. उनको पार्टी जो भी जिम्मेवारी देगी उसको वह नीतीश कुमार के साथ मिलकर निभाएंगे. 


1989 में रखी थी राममंदिर के लिए पहली ईंट

1989 में जब राम मंदिर के नींव की पहली ईंट सुपौल के रहने वाले कामेश्वर चौपाल ने रही रखी थी. उस समय तब पूरे भारत के हिंदू विद्वानों ने कामेश्वर चौपाल के नाम का चयन किया था. इसका सबसे बड़ा वजह उनका दलित नेता होना था. चौपाल राम मंदिर आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं. इसके अलावे वह बिहार बीजेपी के महामंत्री भी रह चुके हैं. 

टैग्स