ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

जीतने से पहले कांग्रेस को बिहार में विधायक टूटने का डर, नजर रखने के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती 10 नवंबर को होने वाली है. इसके बाद ही स्पष्ट होगा की कौन किस पार्टी से जीत रहा है. लेकिन जीत से पहले ही कांग्रेस को अपने विधायकों

जीतने से पहले कांग्रेस को बिहार में विधायक टूटने का डर, नजर रखने के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती 10 नवंबर को होने वाली है. इसके बाद ही स्पष्ट होगा की कौन किस पार्टी से जीत रहा है. लेकिन जीत से पहले ही कांग्रेस को अपने विधायकों के टूटने का डर सताने लगा हैं. इसको लेकर ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया है. 

सुरजेवाला समेत इनको मिली जिम्मेवारी

बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने विधायकों के टूट रोकने के लिए रणदीप सुरजेवाला और अविनाश पांडेय को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है. दोनों पटना भी पहुंच गए. दोनों महागठबंधन की सरकार बनाने तक बिहार में ही कैंप करेंगे. 

70 सीटों पर लड़ी चुनाव

महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी बिहार विधानसभा का चुनाव 70 सीटों पर लड़ी है. इसके साथ ही वाल्मीकिनगर लोकसभा उप चुनाव में भी अपना उम्मीदवार उतारा है. 10 नवंबर को रिजल्ट आएगा को स्पष्ट होगा की कांग्रेस के कितने विधायक चुनाव जीत रहे हैं. 


एग्जिट पोल में महागठबंधन सरकार बनाने के करीब

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कई चैनलों का एग्जिट पोल आया है. जिसमें महागठबंधन को सरकार बनाने के करीब बताया जा रहा है. रिपब्लिक न्यूज़ के एग्जिट पोल में महागठबंधन के खाते में 118 से 138 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. एनडीए के खाते में कुल 91 से 117 सीटें मिल रही हैं. यानी कि इसबार चुनाव में सीएम नीतीश की सत्ता जाती हुई दिख रही है. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को 5 से 8 सीट मिल रही है जबकि अन्य के खाते में 3 से 8 सीटें जाती हुई दिख रही हैं. उधर एबीपी न्यूज़ के सी-वोटर सर्वे के मुताबिक महागठबंधन को 108 से लेकर 131 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं दूसरी ओर एनडीए के खाते में 104 से 128  सीटें आती हुई दिख रही हैं. लोक जनशक्ति पार्टी को इस चुनाव में सिर्फ 1 से 3 सीट आने की उम्मीद है. जिसके बाद आरजेडी और अलर्ट हो गई है.