ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

बिहार में कांग्रेस का एकला चलो, हाथ ने छोड़ा लालटेन का साथ

PATNA : बिहार में हाथ में लालटेन का साथ छोड़ दिया है। जहां बिहार कांग्रेस से बड़ा फैसला लेते हुए उपचुनाव में अपने दम पर किस्मत आजमाने का फैसला किया है। पार्टी के प्रदेश चुनाव समिति

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में हाथ में लालटेन का साथ छोड़ दिया है। जहां बिहार कांग्रेस से बड़ा फैसला लेते हुए उपचुनाव में अपने दम पर किस्मत आजमाने का फैसला किया है। पार्टी के प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। 

पार्टी के प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि पार्टी इस उपचुनाव में अकेले मैदान में उतरना चाहती है। उपचुनाव में पांचों सीटों के लिए पार्टी ने उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर लिया गया है। बैठक में अकेले ही चुनाव  लड़ने का फैसला किया गया है। हालांकि अभी इस बात पर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगनी बाकी है। पार्टी की केंद्रीय टीम ही इसबात पर आखिरी फैसला लेगी। राठौर ने कहा कि कांग्रेस के अंदर अच्छी लीडरशिप है और इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ही लीड करेगी।

बिहार की राजनीति में या लंबे अरसे बाद हुआ है कि कांग्रेस ने अपने बूते चुनाव में जाने का फैसला किया हो। पार्टी के विधायकों और बड़े नेताओं की राय लगातार यह आ रही थी कि कांग्रेस को अपने बूते जनता के बीच जाना चाहिए। सदाकत आश्रम में चुनाव समिति की बैठक के पहले शक्ति सिंह गोहिल ने भी इस बात के संकेत दे दिए थे और बैठक की समाप्ति के बाद स्थिति और स्पष्ट हो गई। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता